बॉलीवुड

Rishi Kapoor को याद कर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा कपूर, तस्वीर शेयर कर लिखा- महान आत्मा कभी नहीं मरती

रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीर (Riddhima Kapoor Instagram Picture) शेयर करते हुए एक कविता लिखी है।

2 min read
Riddhima Kapoor Misses Rishi Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन (Rishi Kapoor Death) को एक महीना हो चुका है। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड गहरे सदमे में था। सोशल मीडिया पर सभी एक्टर्स ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। ऋषि कपूर लंबे समय से ल्यूकेमिया से लड़ने के बाद 67 वर्ष की उम्र में 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। ऐसे में उन्हें गए हुए एक महीना पूरा हो चुका है। इस दौरान उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor Misses Rishi Kapoor) ने उन्हें याद किया है।

रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीर (Riddhima Kapoor Instagram Picture) शेयर करते हुए एक कविता लिखी है। इसमें लिखा है, 'एक महान आत्मा हमेशा सभी को सर्व करती है। एक महान आत्मा कभी नहीं मरती। यह हमेशा एक दूसरे को और करीब लाती है।' इसके साथ रिद्धिमा लिखती हैं, 'मैं आपसे प्यार करती हूं पापा।' उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया (Social Media) पर अब वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि जबसे ऋषि कपूर का निधन हुआ है, तभी से रिद्धिमा लगातार उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने एक फैमिली (Rishi Kapoor Family Photo) फोटो शेयर की थी, जिसमें ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर (Ranbir Kapoor) के साथ रिद्धिमा और उनकी बेटी नजर आ रही हैं।

रिद्धिमा कपूर अपने पिता को अंतिम बार (Rishi Kapoor Funeral) नहीं देख पाई थीं। वह लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसी हुई थीं। जिसके बाद वह सड़के रास्ते मुंबई (Mumbai) पहुंची थीं। आपको बता दें कि ऋषि कपूर दो साल से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे। इसके इलाज के लिए वह न्यूयॉर्क में एक साल रहे थे। इस दौरान पत्नी नीतू कपूर पूरा वक्त उनके साथ ही थीं। जब उनकी हालत में सुधार आया तो वह वापस मुंबई आ गए। लेकिन 29 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि कपूर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके अगले दिन 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

Published on:
31 May 2020 06:26 pm
Also Read
View All