बॉलीवुड

शादी के दिन हुए बेहोश, लालच में दिया था पहला शॉट, एक बीमारी ने सब कुछ किया खत्म, पहचाना कौन?

Rishi Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋषि कपूर ने चार साल पहले आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर आइए आपको एक्टर की लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2024, 10:47 AM IST
rishi kapoor death anniversary
ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी आज

Rishi Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें एक्टर के जबरदस्त किरदारों के जरिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आज एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।

3 साल की उम्र में चॉकलेट के लालच में दिया था पहला शॉट

ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में सबसे पहला शॉट दिया था। वह राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' के सॉन्ग 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में दूसरे छोटे बच्चों के साथ बारिश में चलते हुए नजर आए थे। एक्टर ने बताया था कि उन्होंने चॉकलेट के लालच में वह शॉट दिया था। इसके बाद ऋषि कपूर ने 'मेरा नाम जोकर' में काम किया था। इसके लिए एक्टर को बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

यह भी पढ़ें: Irrfan Khan Death Anniversary: ओटीटी पर मौजूद हैं इरफान खान की ये 5 फिल्में, इस हफ्ते जरूर देखें

रोमांटिक रोल के लिए फेमस थे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर ने 80 के दशक में कई रोमांटिक हिट मूवीज दी। इससे उनकी पहचान रोमांटिक हीरो के रूप में बन गई थी। उन्हें रोमांस का किंग कहा जाता था। ऋषि कपूर ने 'प्रेम ग्रंथ', 'चांदनी', 'दीवाना', 'बोल राधा बोल', 'हिना', 'कभी कभी', 'सरगम', 'साजन की बाहों में', 'बदलते रिश्ते' और 'याराना' जैसी कई रोमांटिक फिल्में की थी।

ऋषि कपूर का नाम 'चिंटू' कैसे पड़ा?

ऋषि कपूर का निक नेम 'चिंटू' था। इस पर एक बार एक्टर ने बताया था, "जब मैं पैदा हुआ था तब मेरे बड़े भाई रणधीर कपूर ने स्कूल में एक कविता सीखी थी। वो थी, छोटे चिंटू मियां, लंबी सी पूंछ, जहां जाएं चिंटू मियां, वहां जाए पूंछ। इस तरह से ऋषि कपूर के बड़े भाई ने उन्हें चिंटू बुलाना शुरू कर दिया था।"

ऋषि कपूर शादी के दिन हो गए थे बेहोश

ऋषि कपूर का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ था, फिर उन्होंने 1980 में शादी कर ली थी। हालांकि, ऋषि कपूर अपनी शादी वाले दिन बेहोश हो गए थे। दरअसल, ऋषि कपूर अपने आसपास मौजूद भीड़ को देखकर इतने परेशान हो गए थे कि उन्हें चक्कर आ गए थे।

यह भी पढ़ें: इरफान खान के अलावा इन दिग्गज बॉलीवुड सितारों का भी कैंसर से हो चुका है निधन, देखें लिस्ट

कैंसर से हुआ था ऋषि कपूर का निधन

ऋषि कपूर को ल्यूकीमिया यानी ब्लड कैंसर हो गया था। उन्होंने इसका इलाज भी करवाया, लेकिन फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद 30 अप्रैल, 2020 की सुबह ऋषि कपूर के निधन की खबर आ गई।

Updated on:
30 Apr 2024, 10:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा