बॉलीवुड

नीतू से पहले किसी और को डेट करते थे ऋषि कपूर, जानें उनकी लव लाइफ से जुड़े 5 सीक्रेट्स

Rishi Kapoor Love Affairs : नीतू कपूर से पहले एक पारसी लड़की से रिलेशनशिप में थे ऋषि कपूर टीना मुनिम और डिंपल कपाड़िया से भी अफेयर होने की बात आई थी सामने

2 min read
Apr 30, 2020
Rishi Kapoor Love Affairs

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। बुधवार रात से उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी इसलिए उन्हें एचएन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दुनिया को अलविदा कहने से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। आज हम आपको ऋषि कपूर की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बताएंगे।

1.गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा नीतू सिंह (Neetu Singh) और बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कहलाने वाले ऋषि कपूर, दोनों को इंडस्ट्री के हिट कपल्स में से एक माना जाता है। रुपहले पर्दे से लेकर रियल लाइफ में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है, लेकिन क्या आपको पता है नीतू, ऋषि कपूर की लाइफ में आने वाली पहली लड़की नहीं थी। बल्कि उनका पहला प्यार यासमीन थीं। इस बात का खुलासा खुद ऋषि ने अपनी बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला में किया।

किताब के मुताबिक ऋषि एक पारसी लड़की यास्मीन मेहता से प्यार करते थे। बॉबी की सक्सेस के बाद यास्मीन को लगा कि ऋषि 'बॉबी' में उनकी कोस्टार रहीं डिंपल कपाडिया के प्यार में फंस गए हैं। इसी गलतफहमी में उन्होंने ऋषि से दूरियां बना ली थी।

2.ज्यादातर लोगों का मानना है कि ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया फिल्म बॉबी से एक-दूसरे के करीब आ गए थे। जबकि बायोग्राफी में खुद ऋषि ने बताया कि उन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं था। वे अच्छे दोस्त थे। उन्होंने यह भी बताया कि डेटिंग के दौरान यास्मीन ने उन्हें एक रिंग दी थी। फिल्म बॉबी के दौरान डिंपल ने वो रिंग मुझसे लेकर पहन ली। राजेश खन्ना ने डिंपल को प्रपोज किया तो उन्होंने उस अंगूठी को समुद्र में फेंक दिया था।

3. बायोग्राफी में ऋषि कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म 'कभी-कभी' का प्रस्ताव क्यों ठुकराया था। उनके मुताबिक मूवी में नीतू का रोल उनसे ज्यादा दमदार था। इसके अलावा वे एक्टर अमिताभ बच्चन को चुनौती देना चाहते थे।

4.ऑटोब्रायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में ऋषि कपूर ने खुलासा किया था कि उन्होंने साल 1973 के फिल्मफेयर अवॉर्ड को पाने के लिए 30 हजार रुपए खर्च किए थे। उन्होंने इस तरह फिल्म 'बॉबी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था। उस वक्त 'जंजीर' में बेहतरीन अभिनय करने के लिए अमिताभ बच्चन उनके कॉम्पिटीटर थे। ऋषि कपूर नहीं चाहते थे कि अवार्ड अमिताभ बच्चन को मिले।

5.इसी तरह किताब में ऋषि कपूर ने टीना मुनिम से उनके अफेयर को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि संजय दत्त को शक था कि टीना से उनका चक्कर है। इसीलिए वह उन्हें मारने उनके अपार्टमेंट पहुंच गए थे। हालांकि, नीतू सिंह के समझाने पर संजय वापस लौट गए थे।

Published on:
30 Apr 2020 12:15 pm
Also Read
View All