बॉलीवुड

बेटी Riddhima Kapoor का कन्यादान करते हुए भावुक हुए Rishi Kapoor, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

सोशल मीडिया पर छाई रिद्धिमा कपूर ( Riddhima Kapoor ) की शादी की तस्वीरें तस्वीरो में ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) दिखाई दिए भावुक

2 min read
May 08, 2020
Rishi Kapoor Daughter Riddhima Kapoor Wedding Throwback Photos Viral

नई दिल्ली। वैसे तो सभी रिश्ते बेहद ही खास होते हैं। लेकिन कहा जाता है कि पिता के लिए उनकी बेटी उनके लिए बेहद खास होती है। पिता को बेटे से भी ज्यादा लगाव बेटियों से होता है। बेटियां भी पिता को हमेशा अपना सुपरहिरों और अपनी जिंदगी का बेस्ट मैन मानती है। 30 अप्रैल के दिन दुनिया को अलविदा कहने वाले ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) की बेटी रिद्धिमा कपूर ( Riddhima Kapoor ) का संघर्ष दिखाई दिया था। जब वह अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं थी। उनके लिए ये सबसे दुखभरी घड़ी थी। इस बीच रिद्धिमा कपूर की शादी ( Riddhima Kapoor Wedding Photos ) की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जो बेटी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दिवंगत ऋषि कपूर और रिद्धिमा कपूर की वायरल हो रही तस्वीरें 14 साल पुरानी हैं। दरअसल, ये तस्वीरें उनकी बेटी रिद्धिमा की शादी की हैं। उन्होंने 2006 में अपनी लाड़ली की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वो अपने पति भरत साहनी ( Bharat Sahni ) संग बैठी दिखाई दे रही हैं। लाल जूड़े में रिद्धिमा बेहद ही प्यारी लग रही हैं। वह अपने पति की तरह देखती हुई नज़र आ रही हैं।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं बेटी की शादी में ऋषि कपूर शेरवानी और गोल्डन पगड़ी पहने हुए उनके साथ बैठे हुए हैं। फोटो में वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। बता दें ऋषि कपूर की बड़ी बेटी हैं रिद्धिमा कपूर। इसलिए भी उन्हें उनसे ज्यादा लगाव था।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) शादी की रस्मों को निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान वह व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। बता दें वह अपनी बहन से दो साल छोटे हैं।

Published on:
08 May 2020 01:16 pm
Also Read
View All