बॉलीवुड

दिल्ली प्रदूषण के चलते ऋषि कपूर की हुई थी तबीयत खराब, ट्वीट कर दी ठीक होने की जानकारी

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने ट्वीट कर फैंस को दी ठीक होने की जानकारी ठीक होने के बाद दिल्ली से पहुंचे मुंबई

2 min read
Feb 04, 2020
ऋषि कपूर ने ट्वीट कर दी सेहत की जानकारी

नई दिल्ली। बीते रविवार यानी की 2 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की अचानक से तबीयत खराब हो गई थी। ऋषि कपूर को दिल्ली के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अचानक से उनकी हालत खराब हो जाने की खबर ने उनके प्रशंसकों को काफी दुखी कर दिया था। उस वक्त किस वजह से वो अस्पताल में एडमिट हुए किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी।

अब ऋषि कपूर ने दो ट्वीट कर अपनी सेहत का हाल बताया है। उन्होंने ऑफिशल अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है, 'डियर फैमिली, फ्रैंड्स, विरोधियों और फॉलोअर्स। मेरी तबीयत के बारें में आपकी चिंताओं से मैं अभिभूत हूं। मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कर रहा था और पलूशन और मेरे न्यूट्रोफिल्म के लो काउंट के कारण मुझे इन्फेक्शन हो गया और मुझे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।'

अस्पताल में भर्ती होने की वजह भी बताई उन्होंने कहा कि मुझे पिछले कुछ दिनों से बुखार था और जांच में डॉक्टरों को एक पैच मिला जो आगे चलकर निमोनिया बन सकता था। अब इस बीमारी का इलाज हो गया है। लेकिन लगता है लोग कुछ और ही सोच रहे थे। मैं हर तरह की आशंकाओं को खरीज करता हूं और मैं आगे भी इसी तरह आपका मनोरंजन करता रहूंगा।

बता दें कि ऋषि कपूर की जब तबीयत खराब होने की खबर सामने आई तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Aliaa Bhatt) अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) की फिल्म की शूटिंग को बीच में छो़ड़कर दिल्ली की ओर रवाना हो गए थे। वो अपने भाई अरमान जैन (Armaan Jain) की शादी में भी नहीं जा पाए थे।

Published on:
04 Feb 2020 02:19 pm
Also Read
View All