बॉलीवुड

प्रिया प्रकाश की आंखों के कायल हुए ऋषि कपूर, एक्ट्रेस को लेकर कर डाली भविष्यवाणी

ऋषि कपूर ने तो इंटरनेट की पहली पहली पसंद बनी हुई प्रिया को लेकर भविष्यवाणी तक कर डाली, इस लड़की का करियर बहुत ब्राइट है
2 min read
Feb 17, 2018
 priya prakash Varrier
priya prakash Varrier

अपनी आदाओं और अपनी आंखों से लोखों दिलों को धड़काने वाली प्रिया प्रकाश के दीवाने न सिर्फ उनके फैंस हैं। बल्कि अब बॉलीवुड पर भी उनकी आंखों का जादू धीरे—धीरे चढ़ रहा है। प्रिया आज लोखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। वो न सिर्फ युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है बल्कि प्रिया की आंखों के दीवाने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी हो गए है।
ऋषि कपूर ने तो इंटरनेट की पहली पहली पसंद बनी हुई प्रिया को लेकर भविष्यवाणी तक कर डाली। ऋषि कपूर ने प्रिया को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए प्रिया प्रकाश की काफी तारीफ करते हुए कहा कि इस लड़की का करियर बहुत ब्राइट है।

ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा है, 'मैं इस लड़की प्रिया वारियर की स्टारडम को लेकर भविष्यवाणी करता हूं। वो एक्सप्रेशन को बहुत अच्छे तरीके से ला देती हैं, नखरेबाज़ होते हुए भी इनोसेंट हैं।'' साथ ही उन्होंने मजाकिया लहजे में पूछा है कि मेरे समय में नहीं आई आप, क्यों?''
अपनी खूबसूरत आंखों की शरारत से लाखों को दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश का जादू बॉलीवुड पर भी चढ़ रहा है। हाल ही में अर्जुन कपूर के बारे में एक बात सामने आई थी कि वो प्रिया प्रकाश पसंद करते है और सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करते हैं। वही अब प्रिया को पसंद करने वालों की लिस्ट में ऋषि कपूर का नाम भी शामिल हो गया।

प्रिया के बारे में बता दें कि वैलेंटाइन के मौके पर प्रिया प्रकाश की एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो आंख मारती दिखीं थीं। उनके एक्सप्रेशन का आज पूरा देश दीवाना हो गया। ये वीडियो प्रिया प्रकाश की आने वाली 'ओरु आधार लव' का था। प्रिया प्रकाश इस मलयाली फिल्म के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं।
इसके बाद इस फिल्म का टीजर वैलेंटाइन डे पर रिलीज किया गया जो कुछ ही घंटो में इंटरनेट पर वायरल हो गया था। इस टीजर में भी प्रिया का कातिलाना अंदाज देख लोग घायल हो गए थे। इसमें प्रिया प्रकाश क्लासरूम में बैठी हुई हैं और पहले तो वो फ्लाइंग किस देती हैं और फिर हाथों के इशारे से गोली चलाती दिखीं। उन्होंने भले ही ये गोली अपनी फिल्म के हीरो को मारी हो लेकिन उनकी गोली से लाखों लोग घायल हो गए। इसके बाद रातोंरात प्रिया प्रकाश स्टार बन गई। प्रिया प्रकाश गूगल सर्च में दीपिका जैसी अभिनेत्रियों से भी आगे जा चुकी हैं।

Published on:
17 Feb 2018 12:23 pm