28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रिया प्रकाश के समर्थन में आएं केरल सीएम, बोले- असहिष्णुता बर्दाश्त नही…

केरला सीएम ने कहा है- कला और विचार की स्वतंत्र अभिव्यक्ति के खिलाफ असहिष्णुता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 16 Feb 2018, 4:59 PM IST

Kerala CM Pinarayi Vijayan Supported Priya Prakash Varrier

Kerala CM Pinarayi Vijayan Supported Priya Prakash Varrier

प्रिया प्रकाश के हिट गाने पर तो विवाद का बादल तो छटने का नाम ही नही ले रहा है। अब इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन की भी एंट्री हो गई है। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर ये कहा है कि किसी भी प्रकार असहिष्णुता को स्वीकार नही किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने एक फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है उन्होंने कहा है कि- "कला और विचार की स्वतंत्र अभिव्यक्ति के खिलाफ असहिष्णुता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है"

दरअसल खुद मुख्यमंत्री इस गाने के अब समर्थन में उतर आएं हैं। केरल के सीएम ने कहा कि- "इस मामले में अगर किसी को शक है कि हिन्दू और मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हाथ मिला लिया है तो उन्हें दोष नहीं दिया जा सकता। विजयन ने कहा कि यह गाना पारंपरिक मुस्लिम गीत का रीमिक्स है। साल 1978 में इसे आकाशवाणी ने भी प्रसारित किया था"। साथ ही विजयन ने कहा कि -"कला और साहित्य धार्मिक कट्टरपंथ और सांप्रदायिकता के खिलाफ मजबूत हथियार है।

बता दें कि प्रिया की एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल यह क्लिप उनकी आगामी फिल्म के एक गाने से ली गई है। इस वीडियो में एक स्कूल की लड़की अपने बैचमेट से मिले प्रेम के प्रस्ताव पर आंख मारकर सहमति जता रही है। इसके बाद लड़के और लड़की दोनों के रिएक्शन देखने वाले हैं। यह क्लिप उनकी आगामी मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ के गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ से ली गई है।9 फरवरी को यूट्यूब पर अपलोड़ किए गए इस गाने को अब तक 50 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग