बॉलीवुड

Rishi Kapoor मरने से पहले रणबीर और रिद्धिमा के साथ जाना चाहते थे पाकिस्तान, लाए थे पेशावर से आंगन की मिट्टी

मरने से पहले पाकिस्तान जाना चाहते थे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) बच्चों के साथ पाक जाने की ऋषि कपूर की रह गई अधूरी इच्छा ऋषि कपूर के पिता राज कपूर (Raj Kapoor) की हवेली पेशावर में है
2 min read
May 04, 2020
Rishi Kapoor
Rishi Kapoor

नई दिल्ली | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने कैंसर की बीमारी के चलते 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। आज जब वो हमारे बीच नहीं है तो उनसे जुड़ी हुई तमाम चर्चाएं सोशल मीडिया पर हो रही हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई है कि ऋषि कपूर मरने से पहले पाकिस्तान जाना चाहते हैं, इसकी वजह उनका तीन साल पुराना ट्वीट है। ऋषि ने ट्वीट करके अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान जाने की इच्छा जताई थी जो उनके जाने के बाद अधूरी ही रह गई। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऋषि कपूर पाक क्यों जाना चाहते थे। तो चलिए आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बता देते हैं।

दरअसल, कपूर परिवार की पेशावर में एक हवेली है जो 1918 में बनी थी। इस पुश्तैनी घर को पृथ्वीराज कपूर के पिता बिशेश्वरनाथ कपूर ने बनवाया था, बाद में देश के विभाजन के वक्त 1947 में पूरा परिवार भारत आ गया। ऋषि कपूर का इसीलिए पेशावर से गहरा नाता है, एक बार 1990 में जब वो वहां गए थे तो अपने घर की मिट्टी लेकर आए थे। ऋषि कपूर ने साल 2017 में एक ट्वीट भी किया था और पाकिस्तान जाने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। ऋषि कपूर ने लिखा था- मैं 65 का हो गया हूं और मरने से पहले पाकिस्तान देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे अपनी जड़ों को देखें। बस करवा दीजिए। जय माता दी!

ऋषि कपूर की कई कोशिशों के बाद साल 2018 में परिवार की पेशावर में पुश्तैनी हवेली को एक संग्रहालय बना दिया गया था। कपूर परिवार उस दौर में पाकिस्तान की शान हुआ करता था। 1930 में ऋषि कपूर के बाबा पृथ्वीराज कपूर अपने करियर को लेकर मौजूदा भारत आए थे। तब से फिल्म इंडस्ट्री में कई दशकों से कपूर परिवार राज कर रहा है। ऋषि कपूर और इरफान खान के जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। कई सेलेब्स ने इसे एक युग का अंत बताया है।

Published on:
04 May 2020 01:07 pm