बॉलीवुड

मौत के मुंह से वापस लौटे ऋषि कपूर, इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर, 7 महीने बाद खुला राज

फिल्ममेकर राहुल रवैल ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए ऋषि कपूर की बीमारी से जुड़ी बड़ी जानकारी शेयर की है।
2 min read
Apr 30, 2019
rishi-kapoor-was-fighting-with-cancer-now-fit-said-rahul-rawail
rishi-kapoor-was-fighting-with-cancer-now-fit-said-rahul-rawail

लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) किसी बीमारी के चलते विदेश में ईलाज करवा रहे हैं। उनकी हालत इतनी खराब थी कि वह अपनी मां की की अंतिम यात्रा में भी शामिल नहीं हो सके थे। इस समय की ऋषि कपूर की कई फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। अब एक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल में फिल्ममेकर राहुल रवैल ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए ऋषि कपूर की बीमारी से जुड़ी बड़ी जानकारी शेयर की है।

राहुल ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'ऋषि कपूर (चिंटू) कैंसर फ्री हैं। 'बता दें कि यह ऐसी पहली पोस्ट है जिसमें बताया गया है कि ऋषि कपूर कैंसर से जूझ रहे थे। बता दें कि इससे पहले ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने ऐसी खबरों का खंडन किया था।

गौरतलब है कि पिछले साल एक्टर ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि वह अमरीका मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जा रहे हैं। तभी से उनकी बीमारी को लेकर अटकलें लग रही थी। लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया था।

Published on:
30 Apr 2019 03:18 pm