बॉलीवुड

इस एक नियम को फॉलो जरूर करते हैं रितेश और जेनेलिया, रिश्ते में प्यार बनाए रखने में करता है मदद

10 साल डेट करने के बाद रितेश और जेनेलिया ने की थी शादी शादी के बाद दोनों इस नियम को जरूर करते हैं फॉलो

2 min read
Riteish Deshmukh Genelia D'souza

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 दिसंबर, 1978 को मुंबई में राजनीतिक परिवार में हुआ। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी रितेश ने बॉलीवुड का रास्ता चुना। एक्टर ने साल 2000 में 'तुझे मेरी कसम' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में थीं। दोनों को इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था। करीब 10 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली।

इस नियम को करते हैं फॉलो

रितेश और जेनेलिया बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक हैं। दोनों कई सालों से साथ हैं और अभी भी दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए वहीं प्यार और सम्मान है। इस प्यार का कारण यह भी है कि जेनेलिया ने एक नियम बनाया है। जिसे रितेश भी हमेशा फॉलो करते हैं। एक यह ऐसा नियम है, जिससे दोनों के बीच कभी गलतफहमियां नहीं आती हैं।

एक बार साथ में खाते हैं खाना

दरअसल, एक इंटरव्यू में रितेश और जेनेलिया ने बताया था कि चाहे कुछ भी हो जाए, दोनों दिन में एक बार साथ में खाना जरूर खाते हैं। जेनेलिया ने कहा था कि कई बार ऐसा होता है कि काम के कारण रितेश लेट हो जाते हैं और वह साथ में मील शेयर नहीं कर पाते। ऐसे में जेनेलिया उनका वेट करती हैं और फिर दोनों साथ में खाना खाते हैं। यह एक ऐसा नियम है, जिसे दोनों हर हाल में फॉलो करते हैं। एक स्टडी में साबित हो चुका है कि साथ में खाना खाने वाले कपल्स साथ में ज्यादा खुश रहते हैं। यही वजह है कि रितेश और जेनेलिया इस नियम का सख्ती से पालन करते हैं।

दोनों के बीच कभी लड़ाई नहीं हुई लड़ाई

इसके अलावा एक बार रितेश ने बताया था कि उनके और जेनेलिया के बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ। उन्होंने माना कि कई बार कई चीजों को लेकर दोनों की राय अलग-अलग होती है लेकिन वह लड़ने के बजाए उसका रास्ता निकालने या कॉमन पॉइंट पर पहुंचने की कोशिश करते हैं। अगर कभी दोनों के बीच कोई दिक्कत होती भी है तो दोनों सोने से पहले उसे जरूर हल करते हैं। ताकि अगले दिन पर उसका कोई असर न पड़े।

Published on:
17 Dec 2020 08:39 am
Also Read
View All