बॉलीवुड

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज से पहले ही मचा दिया धमाल, 160 करोड़ कमा डाले

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से करण जौहर लंबे समय बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Jul 24, 2023
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट 'रॉकी और राजा की प्रेम कहानी' के एक सीन में।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office: करण जौहर की आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने रिलीज से पहले ही लगभग अपने बजट जितनी कमाई कर ली है। फिल्म को तैयार करने में 178 करोड़ रुपए लगे हैं। रिलीज से पहले डिजिटल, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स के जरिए करीब 160 करोड़ मेकर्स की जेब में आ गए हैं। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही फिल्म अपने बजट का 90 फीसदी हासिल कर चुकी है।

अमेजन प्राइम को बेचे डिजिटल साइट्स
मेकर्स ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को 80 करोड़ में बेचे हैं। फिल्म के सेटेलाइट राइट्स से 50 करोड़ रुपए मिले हैं। सारेगामा को म्यूजिक राइट्स बेचने से करीब 30 करोड़ रुपए मिले हैं। ऐसे में 160 करोड़ की कमाई फिल्म कर चुकी है। अपने बजट का बड़ा हिस्सा पहले ही कमा चुकी ये फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हासिल करने में कामयाब रही तो बड़ी हिट साबित हो सकती है।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के साथ मशहूर दिग्गज एक्टर शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी फिल्म में हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है।

Updated on:
24 Jul 2023 11:51 am
Published on:
24 Jul 2023 11:50 am
Also Read
View All