बॉलीवुड

​’सिम्बा’ के सेट पर इस अंदाज में मना रणवीर का बर्थडे, दीपिका देगी ये बड़ा सरप्राइज

रणवीर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।  

2 min read
Jul 06, 2018
rohit shetty celebrates ranveer singhs birthday on simmba set

बॉलीवुड खिलजी यानी रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। रणवीर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर को बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक कलाकारों में से एक माना जाता है। रणवीर का जन्मदिन आज फैन्स के अलावा उनके एक खास दोस्त ने भी काफी धूमधाम से मनाया है। ये दोस्त कोई और नहीं उनकी डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। बता दें कि रणवीर इन दिनों रोहित की फिल्म 'सिम्बा' में बिजी हैं। वहीं रोहित ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि शूटिंग की व्यस्तता के चलते कहीं रणवीर का जन्मदिन फीका न रह जाए। इसलिए उन्होंने सेट पर ही रणवीर से बेहद ही अनोखे अंदजा में केक कट कराया। जिसकी वीडियो सामने आई है।

इस अंदाज में सेट पर कटा केक:
बता दे कि 'सिम्बा' फिल्म के सेट पर ही रणवीर से केक कटवाया गया। जिसकी वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि टेबल पर तीन-तीन केक रखे हुए हैं, जिन्हें रणवीर काट रहे हैं और उनके पीछे जबरदस्त आतिशबाजी हो रही है। रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के 33वें जन्मदिन का सेलीब्रेशन ग्रैंड तरीके से किया है।

दीपिका देंगी ये सरप्राइज:
जहां एक ओर रणवीर को सेट पर रोहित से सरप्राइज मिला वहीं उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी उनको सरप्राइज देने के मूड में हैं। सूत्रों की मानें तो दीपिका बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह को सरप्राइज देने के लिए ‘सिम्बा’ के सेट पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं। वहीं अगर रणवीर और दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों की जल्दी शादी करने की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो आने वाले कुछ महीनों में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

ये भी पढ़ें

PICS:बचपन से ही काफी फंकी रहे हैं रणवीर सिंह, यहां देखें उनकी क्यूट तस्वीरें
Published on:
06 Jul 2018 04:45 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!