बॉलीवुड

‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन सिनेमा की पिच पर नहीं जड़ सके सैकड़ा, ये थी वजह

इस मूवी ने रिलीज के पहले वीकेंड पर 28.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी। देश और विदेश में इस फिल्म ने ...

2 min read
Apr 24, 2019
sachin tendulkar
sachin tendulkar

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज अपना 46वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर सचिन के सभी फैन्स उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं और उनसे जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं। साल 2017 में सचिन पर आधारित डॉक्युड्रामा 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सचिन ने क्रिकेट कॅरियर के खास पल इस डॉक्युड्रामा में दूसरी बार देखने मिले थे।

सचिन तेंदुलकर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया था। इस मूवी ने रिलीज के पहले वीकेंड पर 28.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी। देश और विदेश में इस फिल्म ने कुल 77.23 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म को ऑस्ट्रेलिया में 95 लाख रुपए की कमाई की थी। ऐसा माना जा रहा है कि यह डॉक्युड्रामा मूवी थी, इसमें तड़का नहीं लगाया था। इसलिए ये बॉक्स आफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर सकी।

फैंस को अपने पसंदीदा क्रिकेटर स्टार की जिंदगी के बारे कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी रहती है। महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक भी फैंस को बहुत पसंद आई थी। यह एक मसाला बॉलीवुड फिल्म थी जिसमें सुशांत सिंह राजपुत ने एमएस धोनी का रोल प्ले किया था।

Published on:
24 Apr 2019 02:46 pm