बॉलीवुड

SECRET GAMES में TRANSGENDER बनी इस एक्ट्रेस को लगातार देने पड़े 7 बार न्यूड सीन, निर्देशक ने कहा-मुझ माफ कर दो!

सेक्रेड गेम्स का ट्रेलर भी सामने आ चुका है जिसमें सैफ और नवाज की एक्टिंग लाजवाब है। पर हर इन दोनों से ध्यान हटाया जाए तो वेबसीरीज में कोई और भी है जिसने सारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित करवा लिया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 9:06 AM IST
sacred games kubbra sait play transgender give scenes without clothes
sacred games kubbra sait play transgender give scenes without clothes

6 जुलाई को सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स रिलीज हुआ है। तभी से इस सीरीज को लेकर खबरें आ रही हैं। स्टारर नेटफ्ल‍िक्‍स दिखाए जाने वाली इस सीरीज को देखने के लिए हर कोई उत्सुक है। सेक्रेड गेम्स का ट्रेलर भी सामने आ चुका है जिसमें सैफ और नवाज की एक्टिंग लाजवाब है। पर हर इन दोनों से ध्यान हटाया जाए तो वेबसीरीज में कोई और भी है जिसने सारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित करवा लिया है। और वो है ट्रांसजेंडर का रोल कर रही कुब्रा सैत। उनकी एक्टिंग का हर कोई कायल हो रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीरीज के लिए उन्होंने एक न्यूड सीन दिया। जिसका किस्सा बड़ा दिलचस्प है।

कुब्रा ने बताया कि जब वह सीरीज को लेकर बात करने गई तो निर्देशक अनुराग कश्यप ने उन्हें कई बाते बताईं। उन्होंने कहा, 'ऑडिशन में ही मुझे ये बता दिया था कि फिल्म में मुझे एक फ्रंट न्यूड सीन करना होगा। जो बहुत खूबसूरती से फिल्माया जाएगा। जब ये सीन शूट हो जाएगा तब तुम्हे पता चलेगा कि ये कितना जरूरी था। अब जाहिर है जब तुम एक ग्रेट टीम के साथ काम करती हो तो तुम कभी गलत नहीं हो सकती।'

कुब्रा ने आगे बताया,' अनुराग ने मुझसे ये न्यूड सीन करीब 7 बार करवाया। हर बार सीन शूट करने के बाद वो मेरे पास आते और कहते, मैं तुमसे ये सीन कई बार करवाउंगा। सॉरी हां। बस एक बार और, सिर्फ एक बार और मैं वो सीन करती रही। इस सीन के शूट होने के बाद अनुराग ने मुझसे कहा प्लीज मुझसे नफरत मत करना। मुझे पता है कि तुम मुझसे नफरत करती हो प्लीज ऐसा मत करना।'

गौरतलब है कि सेक्रेड गेम्‍स का निर्देशन विक्रमादित्‍य मोटवानी और अनुराग कश्‍यप ने मिलकर किया है। इस सीरीज की कहानी 80 के दशक की है जो सरताज सिंह यानी सैफ अली खान के ईर्द-गिर्द घूमती है जो कि मुंबई पुलिस के एक अफसर का किरदार निभा रहे हैं। उनका का एक ही दुश्मन है और वो है गणेश गायतोंडे। गणेश खुद को गॉड समझता है। बता दें ये कहानी विक्रम चंद्रा के बेस्ट सेलिंग नॉवल से इंस्पायर्ड हैं हालांकि इसमें कई बदलाव किए गए हैं। नवाज सीरीज में अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका निभा रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी