बॉलीवुड

धड़ाधड़ बुक हो रहीं ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ की टिकटें, संजय की फिल्म देखने के लिए जनता में भारी क्रेज

संजय दत्त की फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर जनता में भारी क्रेज है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 1:38 PM IST
saheb biwi or gangster 3 book online tickets too fast in cinema
saheb biwi or gangster 3 book online tickets too fast in cinema

बॅालीवुड इंडस्ट्री के संजू बाबा यानी संजय दत्त की फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर जनता में भारी क्रेज है। कहा जा सकता है कि संजू बॅायोपिक रिलीज होने के बाद से संजय दत्त को लेकर लोगों में एक अलग तरह की छवि बन गई है जिसकी वजह से उनकी इस फिल्म को फाएदा हो सकता है।

लोगों ने अभी से सिनेमाघरों की टिकटे बुक करना शुरू कर दिया है। अभी से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बता दें इस फिल्म में संजय दत्त एक गैंगस्टर का किरदार अदा करेंगे। हाल में जब संजय से उनके इस किरदार को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि, 'यह किरदार गैंगस्टर का जरूर है लेकिन मेरे पिछले किरदारों से बिलकुल अलग है। 'वास्तव' फिल्म में जिस गुंडे का किरदार अदा किया था यह वैसा बिलकुल नहीं है।'

'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' की पूरी टीम इन दिनों फिल्म का प्रचार-प्रसार कर रही है। इसी के चलते हाल में चित्रांगदा ने इंटरव्यू के दौरान के एक सीन को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया, 'जब मुझे फिल्म के इस सीन के बारे में पता चला जिसमें मुझे संजय जो कि रॅाकस्टार हैं, उनके साथ रोमांस करना था तो पहले मैं काफी नरवस हो रही थी। लेकिन जब संजय सेट पर आए और हम वो सीक्वेंस शूट करने लगे तो मुझसे ज्यादा संजय जी शरमाने लगे। उन्होंने एक बार भी मेरी आखों में नहीं देखा।'

गौरतलब है कि इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा माही गिल,जिमी शेरगिल, चित्रांगदा सिंह, सोहा अली खान जैसे बड़े सितारे मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म के गानों को जनता द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इतनी पॅापुलेरिटी के बाद संजय की ये फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

Updated on:
27 Jul 2018, 1:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब