
सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान बॉलीवुड डायरेक्टर अभिषेक कपूर की अपकमिंग फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही हैं। डेब्यू से पहले सारा काफी लाइमलाइट बटोर चुकी हैं। हम ही नहीं, बल्कि उनके पिता सैफ भी उनके डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हाल में अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेफ' के प्रमोशन के दौरान अपनी बेटी सारा के बॉलीवुड फिल्मों में आने को लेकर खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि वह एक बड़ी स्टार बनने जा रही हैं।
मैं सारा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। मैं जानता हूं कि वह एक बड़ी स्टार बनने जा रही हैं क्योंकि वह अपने काम के प्रति बहुत समर्पित, मेहनती और सुंदर है। मैं आशा करता हूं कि वह कैमरे के सामने भी अपना जलवा दिखाने में कामयाब होंगी।
जब उनसे पूछा गया कि आप अपनी बेटी सारा को कोर्इ् एडवाइस देना चाहते हैं तो डोटिंग डेड सैफ ने शेयर किया कि मैं और सारा अक्सर उनकी डेब्यू फिल्म को लेकर चर्चा करते रहते हैं। मैं हमेशा उनको कहता हूं कि दूसरे लोगों से भ्रमित ना होकर स्वयं पर यकीन रखें। मैंने उसे बताया कि आकाश में तारों की एक आकाशंगगा हैं उसमें बहुत सारे तारे हैं और तुम भी उसमें से एक हो। अपने आप पर विश्वास रखों दूसरे की बातों से भ्रमित ना हों।
बता दें कि सारा इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले साल 2018 में रिलीज होगी। सैफ हाल में दिल्ली में अपनी अपमिंग फिल्म 'शेफ' का प्रमोशन करने आए थे। इस दौरान सैफ के साथ फिल्ममेकर राजा कृष्णा मेनन और मलयालम अभिनेत्री पद्मप्रिया जानकीरामन भी मौजूद थी।
फिल्म के बारे में बात करते हुए 'ओमकारा' एक्टर ने कहा, मैं फिल्म शेफ का हिस्सा होने को लेकर बहुत खुश हूं। फिल्म की कहानी बहुत ही प्यारी है और मैं राजा के साथ काम करना चाहता था। उन्होंने बताया कि जब मुझे ये फिल्म आॅफर हुई तो मैं झट से इस प्रॉजेक्ट में कूद पड़ा, क्योंकि ये फिल्म शहरी मुद्दे से संबंधित है और हर कोई इससे जुड़ा हुआ है। शेफ जो जॉन फवराय की एक हॉलीवुड फिल्म के समान है। जो 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।