बॉलीवुड

अमृता के सामने करते थे दूसरी महिलाओं की तारीफ, ऐसी कई बड़ी वजह बनी थी तलाक का कारण

सैफ और अमृता की उम्र में 12 साल का बड़ा अंतर था। इसके बावजूद उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अमृता से शादी की।  

2 min read
Aug 17, 2018
saif ali khan and amrita singh

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में अपना 48वां जन्मदिन मनाया है। सैफ ने कई फिल्मों में काम किया। उनकी शुरुआती कई फिल्में हिट भी रही हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनका कॅरियर डाउन होता चला गया। कुछ ऐसे ही उतार-चढ़ाव उनकी पर्सनल लाइफ में भी देखने को मिला, जिसकी वजह से उनकी पहली पत्नी अमृता के साथ तलाक तक की नौबत आ गई थी। आज हम आपको सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता के तलाक की कई वजह बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि ऐसी क्या वजह थी कि जान से ज्यादा प्यार करने वाले सैफ और अमृता को एक दूसरे से अलग होना पड़ा।

12 साल बड़ी अमृता से की शादी:
सैफ और अमृता की उम्र में 12 साल का बड़ा अंतर था। इसके बावजूद उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अमृता से शादी की। लगभग 13 साल से ज्यादा एक दूसरे के साथ बिताने के बाद दोनों नें अलग होने का फैसला किया था। कई लोगों का मानना है कि दोनों के बीच मनमुटाव की असली वजह थी उनके बीच उम्र का बड़ा गैप होना। एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा, 'कपल्स के बीच उम्र का इतना अंतर नहीं होना चाहिए। साथ ही सैफ का ये भी कहना था कि आप जिससे शादी करना चाहते हैं वो सुंदर, मजेदार और जजमेंटल नहीं होना चाहिए।'

दूसरे की तारीफ करना:
अमृता ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि सैफ अक्सर उनके सामने दूसरी महिलाओं की जमकर तारीफ करते थे। ये बात उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगती थी। सैफ ने उनसे एक बार कहा, 'अगर आपकी वाइफ हॉट और सेक्सी है तो अच्छा है क्योंकि बाद में अफसोस जताने से रिश्तों में खटास आती है।' ये बात सुनकर अमृता को काफी गुस्सा आया था।

गैर जिम्मेदार होना :
सैफ ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि एक समय के बाद वह भी गैर जिम्मेदार हो गए थे। उन्होंने कहा, 'मैं गैर जिम्मेदार था। मुझे हमेशा लगा कि यह परेशानी मेरी नहीं है और परेशानी से निकलने के लिए दूसरे पर निर्भर हो गया था। मेरे लिए सारा के अलावा कुछ भी मायने नहीं रखता था।' उनका कहना है कि अपनी पत्नी और रिश्ते को लेकर पुरूषों का गैर जिम्मेदार होना भी रिश्ते टूटने का कारण बनता है।

रिश्तों के बीच बहाने आना:
वहीं सैफ ने इंटरव्यू में बताया, 'अगर 40 की उम्र में रिश्तों के बीच बहाने आने लग जाते हैं, तो यही बहाने रिश्ते को टूटने की कगार पर भी ले आते हैं।' कुछ ऐसा ही हुआ था उनके और उनकी पहली पत्नी के बीच। सैफ का मनना है कि शादी के बाद पार्टनर को खुश करते रहना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें

सैफ अली के पास 5000 करोड़ की प्रॉपर्टी लेकिन तैमूर को नहीं बना सकते वारिस, जानिए क्यों
Published on:
17 Aug 2018 11:10 am
Also Read
View All