बॉलीवुड

Saif Ali Khan पर चाकू से हमला, आनन-फानन में कराया गया लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती

Saif Ali Khan Admit In Hospital: सैफ अली खान को लेकर बड़ी खबर आई है। उनपर हमला हुआ है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2025, 9:25 AM IST
Saif Ali Khan Attacked
Saif Ali Khan Attacked

Actor Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड के एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है। जिस वजह से उन्हें आनन-फानन में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर इस खबर के आते ही बवाल मच गया है। हर कोई सैफ अली खान की हालत के बारे में जानना चाहता है कि आखिर वो कैसे हैं और उनका हालत ठीक है या नहीं? वहीं, करीना कपूर और उनके बच्चों के बारे में भी फैंस पूछ रहे हैं।

सैफ अली खान पर चाकू से हमला (Actor Saif Ali Khan Attacked)

सैफ अली खान पर चाकू से जो हमला किया गया है। उसकी वजह सामने आ गई है। मुंबई के बांद्रा वाले उनके घर पर बुधवार आधी रात को एक चोर घुस गया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। रात को करीब 2 बजे सैफ अली खान पर हमला किया गया है जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई में सैफ अली खान के ऊपर हुए हमले से पूरी मुंबई में तहलका मचा हुआ है। बांद्रा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घर से सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। FIR दर्ज हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि चोर सैफ पर हमला कर वहां से भाग गया और किसी ने उसे देखा तक नहीं।

सैफ अली खान हैं लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती (Saif Ali Khan Admit In Hospital)

करीना कपूर और उनके दोनों बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वो सुरक्षित हैं। इस अटैक में केवल सैफ अली खान ही घायल हुए है। वहीं, हॉस्पिटल से अभी कोई खबर सामने नहीं आई है। सैफ अली खान के फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि सैफ बस ठीक हों। बता दें, सैफ अली खान पर हमले से पहले करीना कपूर अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फोटो शेयर की थी। वह अपनी दोस्तों के साथ थी।


Updated on:
16 Jan 2025, 9:25 AM IST
Published on: