बॉलीवुड

पापा सैफ को छोड़ सारा ने सुशांत के साथ किया बर्थडे सेलिब्रेट, VIRAL हुआ वीडियो!

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान आज अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।इस मौके पर वह अपने परिवार के साथ ना रहकर 'केदारनाथ' की टीम के स्टार्स के साथ काम करते हुए बिताने वाली हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2018, 4:36 PM IST
saif ali khan
saif ali khan

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान आज अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर वह अपने परिवार के साथ ना रहकर 'केदारनाथ' की टीम के स्टार्स के साथ काम करते हुए समय बिता रही हैं। जल्द ही वह फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। साथ ही इन दिनों वह फिल्म 'सिंबा' में भी काफी व्यस्त चल रही हैं। यह पहली बार है कि सारा अपना जन्मदिन दोस्तों और परिवार के साथ नहीं मना रही हैं। बता दें, सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा का जन्म 12 अगस्त, 1993 को हुआ था। सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी (न्यूयॉर्क) से अपनी पढ़ाई साल 2016 में पूरी की थी।

सुंशात के साथ वायरल हुआ वीडियो
सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सारा के साथ फिल्म 'केदारनाथ' के लीड स्टार सुशांत सिंह राजपूत उन्हें केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद सुशांत उन्हें गले लगाते हैं। वीडियो में सारा बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। वह व्हाइट सलवार सूट पहन कर कहर ढा रही हैं।

शूटिंग में व्यस्त हैं सारा
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सारा अली खान 'सिंबा' में होने वाले गाने की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में वह डांस क्लासेस में काफी व्यस्त हैं। सूत्रों के मुताबिक,'सारा हर बार अपना बर्थडे दोस्तों और परिवार के साथ मनाती थीं। इस बार वह अपना बर्थडे 'सिंबा' के आने वाले एक गाने की शूटिंग के डांस रिहर्सल में बिताएंगी।' सूत्रों के मुताबिक, 'ये गाना फिल्म का सबसे जरुरी और बड़ा गाना है। हालांकि, फिल्ममेकर्स ने उन्हें बर्थडे पर आराम करने को कहा था। लेकिन सारा ने अपनी रिहर्सल्स जारी रखने का फैसला लिया।'

Published on:
Also Read
View All