बॉलीवुड

Saif Ali Khan की दूसरी बेगम नहीं बनना चाहती थीं Kareena Kapoor Khan, कई बार ठुकराए मैरिज प्रपोजल

बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की है. दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘टशन’ (Tashan) के सेट से आगे बढ़ी थी और शादी पर आकर खत्म हुई. इसी फिल्म के दौरना सैफ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था.
2 min read
• •
Mar 24, 2022
saif_ali_khan_kareena_kapoor_khan_second_marriage.jpg
Saif Ali Khan की दूसरी बेगम नहीं बनना चाहती थीं Kareena Kapoor Khan, कई बार ठुकराए मैरिज प्रपोजल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने अपने फिल्मों के सेट से अपने प्यारी की शुरूआत की और शादी कर खुशहाल लाइफ बिता रहे हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक इंडस्ट्री के लवेबल कपल के बारे में बताने जा रहे हैं. इन दोनों के प्यार की शुरूआत भी फिल्म के सेट से हुई थी और शादी तर पहुंची. अब दोनों के दो बच्चे भी हैं. जी हां, हम बाद कर रहे हैं इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की जोड़ी के बारे में. दोनों के बीच नजदीकियां साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ (Tashan) की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं.

इसके बाद कुछ साल डेट करने के बाद साल 2012 में सैफ करीना ने शादी कर ली थी, लेकिन कहा जाता है कि सैफ अली खान का करीना को शादी के लिए प्रपोज करना इतना आसान भी नहीं था. बताया जाता है कि करीना कपूर ने शादी के लिए सैफ को हां नहीं कहा था, बल्कि ऐसा कहा जाता है कि करीना ने तो दो-दो बार सैफ के प्रपोजल को ठुकरा दिया था. एक बार अपने एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो शादी के लिए दो बार ना बोल चुकी थीं.

करीना ने बताया था कि 'फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान ग्रीस में सैफ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. तब उन्होंने सैफ को हां नहीं कहा था. इसके बाद सैफ ने इसी फिल्म की लद्दाख में चल रही शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को प्रपोज किया था, लेकिन तब भी शादी के लिए करीना अपना मन नहीं बना पाई थीं'. करीना ने आगे बताया कि 'ऐसा नहीं था कि वे सैफ अली खान को चाहती थीं, लेकिन बस वे उन्हें और समझना चाहती थीं. सैफ से शादी का डिसीजन उनकी लाइफ के बेस्ट डिसीजन्स में से एक था'.

बता दें कि सैफ की ये करीना कपूर खान से दूसरी शादी थी. इससे पहले साल 1991 में सैफ की शादी अमृता सिंह (Amrita Singh) से हुई थी. ये शादी 13 साल चली और साल 2004 में तलाक लेकर अमृता और सैफ एक दूसरे से अलग हो गए थे. इस शादी से अमृता और सैफ को दो बच्चे सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान हुए थे और अब करीना कपूर खान से सैफ को दो बच्चे हैं जिनका नाम तैपूर अली खान और जाहंगीर अली खान है.

Published on:
24 Mar 2022 01:28 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है