खबरों के मुताबिक अब स्टार किड तैमूर अली खान ( taimur ali khan ) को फोटोग्राफ खिंचवाना बिल्कुल पसंद नहीं आता।
बॅालीवुड स्टार्स करीना कपूर खान ( kareena kapoor khan ) और सैफ अली खान ( saif ali khan ) के बेटे तैमूर अली खान ( taimur ali khan ) आज देश के सबसे चर्चित सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। तैमूर की एक तस्वीर के लिए फैंस कई दिनों तक इंतजार करते हैं।
लेकिन सैफ को मीडिया का तैमूर के आसपास रहना कुछ खास पसंद नहीं है। कुछ वक्त पहले ही करीना और सैफ ने बताया था कि हर वक्त मीडिया का उनके घर के बाहर खड़े रहने से उनके पड़ोसियों को काफी दिक्कत होती है। वह कई बार कम्पलेंट भी कर चुके हैं।
तैमूर को फोटो खिंचवाना नहीं पसंद
अब तैमूर को लेकर एक और खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक अब स्टार किड को फोटोग्राफ खिंचवाना बिल्कुल पसंद नहीं आता। साथ ही उन्होंने 'नो फोटोग्रफ प्लीज' कहना भी सीख लिया है। सैफ ने बताया की तैमूर को जानवरों से बेहद लगाव है। वह नेचर के आसपास रहना पसंद करते हैं और नंगे पैर घूमते हैं।
लंदन में शूटिंग कर रहे करीना- सैफ
गौरतलब है कि इन दिनों सैफ और करीना दोनों ही लंडन में अपनी अपनी आगामी फिल्में अंग्रेजी मीडियम और जवानी जानेमन की शूटिंग कर रहे हैं। सैफ की इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॅालीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। इसी के साथ मूवी में एक्ट्रेस तब्बू भी लीड किरदार में हैं।