बॉलीवुड

Saif Ali Khan पर हुआ चाकू से हमला, करीना कपूर ने 8 घंटे पहले डाला था ये पोस्ट

Saif Ali Khan Stabbed: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है। वो अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच करीना कपूर की पोस्ट वायरल हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2025, 3:19 PM IST
Saif Ali Khan Stabbed

Saif Ali Khan Stabbed: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर कल देर रात चाकू से हमला किया गया है। उन्हें आनन-फानन में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है। 

कैसी है सैफ अली खान की हालत

डाक्टर्स का कहना है कि, सैफ को 6 चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के करीब है। सर्जरी के बाद ही पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ है। इसी बीच करीना कपूर का पोस्ट वायरल है। ये पोस्ट 8 घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर डाला था।

करीना कपूर की पोस्ट वायरल

उन्होंने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- गर्ल्स नाइट। इसमें उन्होंने अपनी बहन करिश्मा कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर को टैग किया है। उनकी इस स्टोरी पर लोग अब कह रहे हैं कि क्या हमले के वक्त पार्टी कर रही थीं। 

हालांकि ये कहना मुश्किल है कि वो हमले के वक्त पार्टी कर रही थीं या नहीं। या फिर वो घर पर थीं। वहीं करीना ने हाल ही में सैफ पर हुए हमले के बारे में बयान जारी करते हुए फैंस को शांति बनाए रखने की अपील की है। एक्ट्रेस ने कहा है कि अफवाहों पर न तो ध्यान दें और ना ही अटकलें लगाएं।

करीना की टीम ने दिया ये बयान

करीना की तरफ से उनकी टीम ने कहा- 'सैफ की अस्पताल में सर्जरी चल रही है। बाकी पूरा परिवार सही सलामत है। हम मीडिया और फैंस से अनुरोध करते हैं कि वो धैर्य रखें। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद।'

वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान के फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि सैफ बस ठीक हों। पुलिस का भी बयान आया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि, जब बदमाश आए तो सैफ के नौकर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की और इस हंगामे के दौरान सैफ जाग गए और सैफ बीच-बचाव करने आए। उनकी चोर के साथ हाथापाई हुई जिसमे अभिनेता घायल हो गए और बदमाशों ने उनपर कई बार चाकू से हमला कर दिया। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। घर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है।

Updated on:
16 Jan 2025, 3:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी फिल्म’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा