बॉलीवुड

सायना नेहवाल की बायोपिक से Parineeti Chopra का पहला लुक आया सामने, लोग देख हुए हैरान

सायना नेहवाल की बायोपिक से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का फर्स्ट लुक सामने आया है। फैंस को उनका ये अवतार बेहद पसंद आ रहा है।

less than 1 minute read
Nov 05, 2020
Saina Nehwal biopic Parineeti Chopra first look

नई दिल्ली | बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो चुकी हैं। कोरोना लॉकडाउन के बाद अब फिर से सेलेब्स अपनी फिल्मो की शूटिंग करने लगे हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म से उनका एक लुक सामने आया है। परिणीति इन दिनों बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक में काम कर रही हैं। अब लंबे समय बाद परिणीति का इस फिल्म से फर्स्ट लुक (First Look) देख लोग हैरान रह गए हैं। परिणीति लगभग सायना जैसी ही दिख रही हैं। फैंस परिणीति के इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

परिणीति का लुक खुद सायना नेहवाल ने शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट परिणीति का फिल्म से पहला लुक शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- मेरे जैसा लुक परिणीति चोपड़ा। उन्होंने इसमें #sainamovie का हैशटैग भी लगाया है। परिणीति बैडमिंटन खिलाड़ी की यूनिफॉर्म में दिखाई दे रही हैं। उनके एक्सप्रेशन्स कमाल के दिख रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि परिणीति इस फिल्म से धमाल मचाने को तैयार हैं। सायना की बायोपिक देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि सायना की इस फिल्म के लिए पहले श्रद्धा कपूर को साइन किया गया था। श्रद्धा ने इस फिल्म के लिए शूटिंग भी की थी लेकिन उन्होंने बीच में ही इसे छोड़ दिया था। हालांकि बाद में इसके लिए परिणीति को साइन किया गया। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। परिणीति की फिटनेस देखने के बाद फैंस को ये पूरा यकीन है कि वो सायना का किरदार बहुत बढ़िया तरीके से निभाने वाली हैं।

Published on:
05 Nov 2020 08:57 pm
Also Read
View All