29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीर दास का होंठ काटकर लहूलुहान करने के दावे पर भड़कीं कंगना रनौत, पत्रकार को कहा ‘सनकी’

Kangana Ranaut reaction on Kiss Controversy: फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में कंगना रनौत और वीर दास के बीच फिल्माए गए किसिंग सीन को लेकर पत्रकार ने दावा किया था कि कंगना ने वीर का होंठ काटकर खून निकाल दिया था। अब इस दावे पर पहले वीर दास और अब कंगना रनौत का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने जो कहा वह इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो गया है।
2 min read
Google source verification
Kangana Ranaut reaction on Vir Das Lip injured During Intense Kiss Scene controversy after vir das

कंगना रनौत ने किस विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Kangana Ranaut reaction on Vir Das kissing Controversy:बॉलीवुड की 'क्वीन' यानी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा ही अपने बेबाक बयानों और विवादों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार जो खबर सामने आई है, उसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। साल 2014 में आई फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' के एक 12 साल पुराने किसिंग सीन को लेकर वरिष्ठ पत्रकार ने एक ऐसा चौंकाने वाला दावा किया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। अब इस पूरे मामले पर पहले वीर दास और फिर खुद कंगना रनौत ने सामने आकर सच्चाई बयां की है।

कंगना रनौत पर लगे थे जबरन किसिंग के आरोप

पत्रकार सिमी चंदोके ने एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग के वक्त कंगना रनौत सीन में इतनी खो गईं कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी उन्होंने वीर दास को किस करना बंद नहीं किया। सिमी ने कहा, "उस सीन में कंगना को वीर को गहराई से चूमना था। लेकिन वह भूल गईं और सीन खत्म होने के बाद भी किस करती रहीं... बेचारे वीर दास का होंठ काटकर खून-खून कर दिया था।"

वीर दास ने दावे को बताया 'पूरी तरह मनगढ़ंत'

जैसे ही यह इंटरव्यू वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं। लेकिन एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने तुरंत एक्स (ट्विटर) पर आकर वीर दास ने लिखा, "यह कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत है। कंगना सेट पर एक बेहतरीन प्रोफेशनल थीं और मैं अब भी मानता हूं कि वह एक बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनके खिलाफ इस तरह की बातें पूरी तरह अनुचित मानहानि हैं।"

वीर दास ने आगे मजाकिया अंदाज में यह भी याद दिलाया कि कुछ साल पहले कंगना ने उनकी कॉमेडी को लेकर उन्हें 'आतंकवादी' तक कह दिया था, लेकिन जहां तक फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' के सेट की बात है, वहां हमारे बीच ऐसी कोई समस्या नहीं थी।

कंगना का करारा जवाब- "लगता है कोई सनकी औरत है..."

वीर दास की इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना रनौत ने अपने ही अंदाज में पत्रकार को आड़े हाथों लिया। कंगना ने लिखा, "शुक्रिया वीर, लेकिन ये कौन है? छी! लगता है कोई सनकी औरत है जो अपनी अजीब कल्पनाओं को पूरा करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है। मतलब, मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम दस साल बाद भी सदमे में रो रहे हो? कितना अजीब है!"

वर्कफ्रंट की बात करें तो वीर दास हाल ही में फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में नजर आए थे, जिससे उन्होंने निर्देशन में भी कदम रखा है। यह फिल्म इसी साल 26 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में दिखाई दी थीं, जो 12 जून को रिलीज हुई है और 26/11 हमलों के दौरान अस्पताल के स्टाफ के साहस की सच्ची कहानी बयां करती है।