
वेलकम टू द जंगल का वीकेंड कलेक्शन
Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 3: खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की मच-अवेइटेड मल्टीस्टारर कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से सुनामी ले आई है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 26 जून को रिलीज हुई थी, लेकिन रिलीज से पहले ही इसके पेड प्रिव्यू ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था। अब इस फिल्म के पहले वीकेंड यानी संडे के जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्हें देखकर मेकर्स खुशी से झूम उठेंगे।
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और परेश रावल जैसे धुरंधरों से सजी इस फिल्म को दर्शक पागलों की तरह पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपने पहले संडे को कितनी नोटों की बारिश की है।
'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज से पहले 25 जून को पेड प्रिव्यू के जरिए ही 3.75 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। इसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने 15.75 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की। शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया और इसने 20 करोड़ रुपये का तूफानी कलेक्शन कर डाला। लेकिन इसने असली बवाल तो रविवार यानी संडे को कटा है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने तीसरे दिन यानी संडे को 24.75 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म का तीन दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 63.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
इस छप्परफाड़ कमाई के साथ ही 'वेलकम टू द जंगल' साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। हालांकि, यह अक्षय कुमार की ही फिल्म 'भूत बंगला' के वीकेंड कलेक्शन (65.65 करोड़) को पीछे नहीं छोड़ पाई, इसलिए इसे चौथी पोजिशन से ही संतोष करना पड़ा है।
इतना ही नहीं, इस फिल्म ने 'है जवानी तो इश्क होना है' की 61.78 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को महज तीन दिनों में धूल चटा दी है। इस फिल्म में एक लंबी चौड़ी स्टारकास्ट हैं। जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े जैसे बडे़ सितारों के चलते यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Updated on:
29 Jun 2026 10:10 am
Published on:
29 Jun 2026 10:09 am
