बॉलीवुड

‘सैयारा’ का उतर जाएगा भूत, जब देखेंगे 2 घंटे 12 मिनट की ये न्यू फिल्म

Love in Vietnam: सैयारा को जाएंगे भूल, जब देखेंगे ‘लव इन वियतनाम’। ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
2 min read
Sep 12, 2025
Saiyaara vs Love in Vietnam
‘लव इन वियतनाम’ और सैयारा फिल्म का पोस्टर

Saiyaara vs Love in Vietnam: सैयारा को भूल जाइए, क्योंकि ‘लव इन वियतनाम’ आपके दिल को छूने आ चुकी है। जी हां राहत शाह काजमी द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, जो दर्शकों को एक अनोखी प्रेम कहानी के साथ वियतनाम की खूबसूरत वादियों की सैर कराएगी। तैयार हो जाइए एक ऐसी कहानी के लिए, जो प्यार, जुनून और रोमांच से भरी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों इस फिल्म को देखना बनता है।

‘लव इन वियतनाम’ फिल्म का एक सीन

कहानी में इमोशनल टच

Love in Vietnam कहानी की शुरुआत बचपन के प्यार से होती है। मानव (शांतनु माहेश्वरी) और सिम्मी (अवनीत कौर) का रिश्ता उस मासूम मोहब्बत का आईना है, जिसे हम सबने कभी न कभी महसूस किया है। लेकिन जब किस्मत मानव को वियतनाम ले जाती है और वहां उसकी मुलाकात लिन (कहंगन) की तस्वीर से होती है, जो कि नए प्यार के सफर की शुरुआत होती है। लेकिन फिल्म में लिन हकीकत है या ख्वाब, यही बात रोमांचक बनाए रखती है।

Trailer

शांतनु माहेश्वरी-अवनीत कौर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

शांतनु माहेश्वरी-अवनीत कौर के अभिनय में मासूमियत और परिपक्वता दोनों झलकती हैं। एक्ट्रेस कहंगन की मौजूदगी से स्क्रीन पर वियतनामी रंग भर जाता है। वहीं राज बब्बर, फरीदा जी और गुलशन ग्रोवर जैसे सीनियर कलाकारों की मौजूदगी कहानी को और वास्तविक और असरदार बनाती है। फिल्म (Love in Vietnam) के कुछ गाने दिल को छू जायेंगे। वियतनाम की झीलें, वहां की गलियां सब कुछ नयापन लगेगा। राहत शाह काजमी और कृतिका रामपाल की लेखनी का कोई तोड़ नहीं है।

‘लव इन वियतनाम’ देखने का असली कारण है, इसकी सादगी और गहराई। यह फिल्म हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या किसी की आखिरी मोहब्बत बनना ही सबसे बड़ा प्यार है? इस फिल्म के लिए 5 में से 3.4 स्टार मिलते हैं।

Updated on:
16 Sept 2025 12:38 pm
Published on:
12 Sept 2025 08:29 pm
Also Read
View All
‘अब रोने वाली कोई बात नहीं’, प्रदर्शनकारियों की पिटाई पर कंगना रनौत का नया बयान, हिन्दू युवा महिलाओं पर भी दिया विवादित बयान

रणवीर सिंह के साथ महिला ने किया फ्लर्ट तो एक्टर ने दिया ये रिएक्शन, बोले- मैं 2 बच्चों का बाप बनने वाला हूं

असम में पिछले 10 दिनों से तबाही; बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान! बनाई ये योजना

“पति की ताकत से डरती थी”, रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी का पोस्ट वायरल, फैंस बोले आप स्ट्रॉन्ग हो, हम आपके साथ हैं

1998 ब्लैकबक केस पर बनी ‘काला हिरण’ को मिला कोर्ट से बड़ा झटका, जानिए क्या है फिल्म और सलमान खान से जुड़ा विवाद