बॉलीवुड

साजिद खान पर लगातार चौथा आरोप, एक्ट्रेस ने कहा- बगल के कमरे में मां थी और उसने…

साजिद पर एक के बाद एक लग रहे आरोपों का सिलसिला थमा नहीं रहा है। अब अभिनेत्री सिमरन सूरी ने उनपर कास्टिंग के दौरान गलत बर्ताव करने का आरोप लगाय है।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2018, 10:49 PM IST
sajid khan
sajid khan

MeToo कैंपन एक के बाद एक सेलिब्रेटी को अपने कठघरे में खड़ा करता जा रहा है। हाल ही में इस फेरिस्त में फिल्ममेकर साजिद खान का नाम शामिल हो गया। उनपर अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा के साथ-साथ फिल्म उंगली की एक्ट्रेस और और एक पत्रकार ने कई संगीन आरोप लगाए। साजिद पर एक के बाद एक लग रहे आरोपों का सिलसिला यही नहीं थमा। अब अभिनेत्री सिमरन सूरी ने उनपर कास्टिंग के दौरान गलत बर्ताव करने का आरोप लगाय है।

जूम के ट्विटर हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में सिमरन सूरी ने बताया कि साजिद खान ने पहली बार उन्हें खुद ही कॉल किया था। उनके लिए यह बड़ी बात थी कि साजिद खुद उन्हें कॉल कर रहे हैं। सिमरन ने बताया कि उन्होंने कभी भी उनका नंबर साजिद से शेयर नहीं किया था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके पास सिमरन का नंबर कैसे पहुंचा।

कास्टिंग के बहानी बुलाया घर
वीडियो के मुताबिक साजिद ने सिमरन से कहा कि वह फिल्म 'हिम्मतवाला' के लिए कास्टिंग कर रहे हैं। सिमरन ने बताया कि साजिद ने उन्हें अपने घर पर बुलाया जिसे वह उनका ऑफिस समझ रही थीं। सिमरन ने बताया कि जब वह उनके घर पहुंची तो वह ट्रेड मिल पर शॉर्ट्स और सैंडो पहन कर वॉक कर रहे थे। जब सिमरन वहां पहुंचीं तो साजिद ने उनसे पूछा कि मेरी बॉडी देखी?

निर्देशक ने नाते रखी डिमांड
इस पर सिमरन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। जिसके बाद साजिद ने उनसे कहा- अपने कपड़े उतारो। सिमरन के मना करने पर साजिद ने कहा, 'मैं तुम्हारा निर्देशक हूं और मुझे तुम्हारा शरीर देखना पड़ेगा।' सिमरन ने बताया कि उसी कमरे में साजिद और जैकलीन की एक तस्वीर लगी हुई थी जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगा रहे थे। जिसे देख कर सिमरन ने कहा कि आपके पास इतनी खूबसूरत लड़की है आप ऐसा क्यों कर रहे हैं।

पास आकर बोला...
इस पर साजिद ने कहा कि वही तो.. मैं तुम्हारे साथ ऐसा क्यों करूंगा। एक निर्देशक के तौर पर मैं बस तुम्हारा शरीर देखना चाहता हूं। सिमरन ने बताया, 'साजिद मेरे करीब आ गए और मेरे सीने पर उंगली रख कर बोले- कम से कम क्लीवेज तो दिखा।' इस पर एक्ट्रेस चिल्लाने लगीं जिस पर साजिद ने कहा कि शांत हो जाओ दूसरे कमरे में मेरी मां हैं।

गाली देकर चली गईं वहां से
सिमरन ने आगे बताया कि उन्होंने साजिद को गाली दी और वहां से निकल गईं। इसके बाद उन्होंने साजिद का नंबर तक डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में हमेशा से बात करती रही हैं हालांकि जब रेचेल ने अपना वाकया बताया तो उन्होंने तय किया कि वह भी इसे अब दुनिया के सामने रखेंगी।

Published on: