बॉलीवुड

बॉलीवुड को एक और झटका, वाजिद खान के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

वाजिद के निधन से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को सदमा पहुंचा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'वाजिद भाई बेहद बेहद अच्छे इंसान थे!
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2020, 8:35 AM IST
sajid wajid passes away
sajid wajid passes away

कोरोना वायरस के कहर के बीच बॉलीवुड से भी लगातार बुरी खबर सामने आ रही हैं। पहले ऋषि कपूर फिर इरफान खान और अब संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान का रविवार रात को निधन हो गया है। 42 वर्षीय सिंगर को किडनी की समस्या थी। किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे। वाजिद के निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। किसी को भी को उनके अचानक जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए वाजिद खान को श्रद्धांजलि दी है।

वाजिद के निधन से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को सदमा पहुंचा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'वाजिद भाई बेहद बेहद अच्छे इंसान थे! हमेशा मुस्कुराते रहते थे। हमेशा गाते रहते थे। उनके साथ हर म्यूजिक सेशन यादगार रहेगा। आप सच में बहुत याद किए जाएंगे वाजिद भाई।'


वहीं अभिनेता वरुण धवन ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर वाजिद की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो डेविड धवन के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ वरुण धवन ने लिखा- 'मैं ये खबर सुनकर सदमे में हैं। वाजिद भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीबी थे। वो एक बेहद पॉजिटिव इंसान थे। आपको याद करेंगे और आपके संगीत के लिए धन्यवाद।'

मीका सिंह ने लिखा है, 'हम सभी के लिए बहुत दुखद समाचार .. सबसे प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार जिन्होंने इतने हिट दिए हैं मेरे बड़े भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए.. अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे,। मैं आपसे हमेशा प्यार करता हूं और आपको हमेशा याद करूंगा। आपका संगीत सदाबहार है। बॉलीवुड उद्योग के लिए एक बड़ा नुकसान।'

View this post on Instagram

My Brother Wajid left us.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on


सोनू निगम ने भी वाजिद खान के निधन पर दुख जताया है। साजिद-वाजिद के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मेरे भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए।'

Updated on:
1 Jun 2020, 8:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव