बॉलीवुड

Salaar Box Office: ‘सालार’ ने तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड, बारह दिन में बॉक्स ऑफिस पर किया छप्पर फाड़ कलेक्शन

Salaar Box Office: प्रभास की फिल्म सालार को रिलीज हुए बारह दिन ही हुए हैं की फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नए साल पर भी फिल्म लगातार बहतरीन कलेक्शन कर रही है।
2 min read
Jan 03, 2024
salaar_box_office_collection_day_12.jpg

Salaar Box Office Collection: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सलार' ने नए साल के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म हर रोज रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है फिल्म ने 12 दिनों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ पांचों भाषाओं से दुनियाभर में ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है।

एक्शन सींस जीत रहे दिल
सालार मूवी के जरिए प्रभास ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में वो दमदार एक्शन सीक्वेंस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं फैन्स को पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रभास की जोड़ी भी खास पसंद आ रही है। डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ मिलकर पर्दे पर डबल मैजिक के साथ डबल धमाल नजर आ रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर लगातार मुकाबला
इस फिल्म को हिंदी मार्केट में कम स्क्रीन्स मिलने के बावजूद, फिल्म ने नेगेटिव ट्रेंड का सामना करके भी कमाई की है। शुरुआती दिनों में मिली कम स्क्रीन और पॉलिटिक्स के बावजूद, सलार ने अपने पहले दिन ही 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। वहीं अब नए साल पर फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ रही है साथ ही कई रिकॉर्ड बना भी रही है।

फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास की फिल्म सालार ने रिलीज होते ही एक हफ्ते के अंदर ₹ 308 करोड़ रुपए की कमाई की। जिसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म खूब कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसी के साथ 'सालार' ने फिल्म बाहुबली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाहुबली ने बारहवें दिन ₹ 3.80 करोड़ की कमाई की। वहीं 'सालार' ने ₹ 7.50 करोड़ का भारी कलेक्शन किया। रिलीज के बाद से अब तक 'सालार' ने लगभग ₹ 369.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।


यह भी पढ़ें: सिद्धांत चतुवेर्दी ने बताया आखिर क्या हुआ था 16 साल पहले, छोटी सी उम्र में टूटा था दिल

Published on:
03 Jan 2024 08:14 am