बॉलीवुड

Salaar Box Office: प्रभास ने16वें दिन मचाया तहलका, शनिवार को ‘सालार’ की ‘डंकी’ से दोगुनी हुई कमाई

Salaar Box Office Collection Day 16: 'सालार' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। डंकी भी सालार से पीछे होती जा रही है।

less than 1 minute read
Jan 07, 2024
सालार ने शनिवार को किया शानदार कलेक्शन

Box Office Collection: प्रभास की फिल्म सालार ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी बवाल काटा हुआ है। फिल्म हर दिन करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। सालार को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं हर दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हो रहा है। सालार 350 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है अब फिल्म जल्द 400 करोड़ का क्लब में एंट्री मार सकती है। Sacnilk ने अपने ट्रेड के अनुसार सालार के तीसरे शनिवार के आंकड़े बताए हैं जो बेहद शानदार हैं आईये जानते हैं क्या धमाल मचाया है सालार ने...

सालार ने 16वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन (Salaar Box Office Collection Day 16)
Sacnilk ने शनिवार के 'सालार' के नंबर्स बताए हैं उसके अनुसार फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार को 5.25 करोड़ का भौकाल कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 387 करोड़ हो गई है। जल्द फिल्म 400 करोड़ कमाकर एक और इतिहास रच सकती है।

वर्ल्डवाइड में भी सालार ने दी डंकी को मात (Salaar Beat Shah Rukh Khan Dunki)
'सालार' का बजट 270 करोड़ है जो फिल्म पहले ही पूरा कर चुकी है। अब फिल्म महज अपना प्रॉफिट कमा रही है। घेरलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में भी 'सालार' किंग खान की 'डंकी' से आगे हैं। 'सालार' ने दुनियाभर में जहां 669 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। वहीं, 'डंकी' की कमाई अब तक 422 करोड़ रुपए हुई है।

Published on:
07 Jan 2024 08:47 am
Also Read
View All