बॉलीवुड

Salaar Box Office Collection Day 4: प्रभास की आंधी में ‘सालार’ क्रिसमस के दिन 250 करोड़ पार, सोमवार को कमाई में मचाया बवंडर

Salaar Box Office Collection Day 4: साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास(Prabhas) की फिल्म सालार(Salaar) की फिल्म इन दिनों लगातार जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने क्रिसमस पर कर डाली छप्पर फाड़ कमाई।

less than 1 minute read
Dec 26, 2023
क्रिसमस का हुआ सालार को अंधाधुंध फायदा

Salaar Box Office Collection: प्रभास की फिल्म 'सालार' इन दिनों पूरी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है। सालार ने अपने ओपनिंग डे पर एक शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। पहले दिन ही, फिल्म ने 90.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की फिल्म 'सालार' ने 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का लोगों के बीच में एक जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

सालार: सीज़ फायर - भाग 1 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 3 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में 209.1 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को क्रिसमस पर कितना कलेक्शन किया है।

'सालार' का चौथे दिन की कमाई(Salaar Box Office Collection Day 4)
25 दिसंबर क्रिसमस के दिन फिल्‍म ने जबरदस्त कमाई की है। Sacnilk के मुताबिक सालार: सीज़ फायर - पार्ट 1 ने अपने चौथे दिन सभी भाषाओं में 42.50 करोड़ की कमाई की। इस तरह इस फिल्म की कुल कमाई 251.60 करोड़ हो गई है।

Published on:
26 Dec 2023 09:13 am
Also Read
View All