
Salaar Box Office Collection: प्रभास-स्टारर फिल्म सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने न केवल अपने शुरुआती सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखा, बल्कि क्रिसमस की छुट्टी का लाभ उठाते हुए सोमवार को जबरदस्त कमाई की है।
सालार: सीज़ फायर - भाग 1 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 4 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में 255.40 करोड़ की कमाई की।
जानें 'सालार' ने पांचवें दिन कितना किया कलेक्शन (Salaar Box Office Collection Day 5)
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को भारत में 23.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके बाद फिल्म की कुल घरेलू कमाई 274.04 करोड़ रुपये हो गई है।