बॉलीवुड

Video: रिसेप्शन पार्टी में सलमान ने गाया गाना तो शाहरुख और अनिल कपूर ने किया जमकर डांस

सलमान ने अपनी फिल्म का गाना 'आज की पार्टी मेरी तरफ से...' गाते नजर आए।
2 min read
May 09, 2018
sonam kapoor
sonam kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत पार्टी में चार चांद लगाया। शादी की सभी रस्में काफी धूमधाम से मनाया गया। वहीं रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के खान ने मानों पार्टी का रंग और भी गहरा कर दिया हो। हम बात कर रहे हैं सलमान खान और शाहरुख खान की। इस दौरान दोनों खान का एक वीडियो सोशसल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियों में दोनों के फैंस को उन्हें एक साथ एक फ्रेम में देखना काफी पसंद आया। इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान ने गाया गाना:
सोनम की रिशेप्सन पार्टी में सलमान ने गाना गाया। सलमान पार्टी में काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। वह अपनी फिल्म का गाना 'आज की पार्टी मेरी तरफ से...' गाते नजर आए। सलमान पार्टी में काफी खुश नजर आने के साथ ही काफी इंज्वाय भी कर रहे थे।

शाहरुख ने किया जमकर डांस:
जहां सलमान खान गाना गा रहे हैं, वहीं शाहरुख खान उनके साथ डांस कर रहे हैं। वहीं वीडियो में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि बेटी सोनम की शादी में अगर किसी ने सबसे ज्यादा डांस किया तो थे पिता अनिल कपूर। इस पार्टी में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे थे।

पार्टी में ऐसा था सोनम और आनंद का लुक:
सोनम कपूर ने भारी गहनों के साथ लाल रंग का लहंगा पहना। उनके लंहगें को डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था। इसके साथ ही वह दोनों हाथों की कलाइयों में 'चूड़ा' और 'कलीरें' और माथा-पट्टी पहने हुए दिखी। वहीं दूल्हे आनंद ने राघवेंद्र राठौर द्वारा डिजाइन की शेरवानी पहनी थी। जो कि वीज और क्रीम कलर के 'साफे' के साथ थी।

ये सितारे हुए शामिल :
सोनम की शादी में परिवार के अलावा कैटरीना कैफ , रणवीर सिंह, करीना कपूरसैफ अली खान सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

Published on:
09 May 2018 12:13 pm