बॉलीवुड

सड़क पर मां की लाश के आगे बैठे रो रही थीं सलमान खान की बहन अर्पिता, ऐसे बनीं खान परिवार की बेटी

खान परिवार की राजकुमारी हैं अर्पिता सलीम ने लिया था गोद  

2 min read
,,

नई दिल्ली: सलमान खान की अपनी छोटी बहन अर्पिता पर जान छिड़कते हैं। यहां तक कि पूरा खान परिवार अर्पिता से बेहद प्यार करता है। हाल ही में अर्पिता ने अपनी पांचवीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। अर्पिता ने 18 नवंबर 2014 को आयुष शर्मा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए 2013 में एक पार्टी में हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्पिता की एंट्री खान परिवार में कैसे हुई थी?

दरअसल, सलीम खान की दूसरी बीवी हेलन ने अर्पिता को सड़क पर देखा और गोद ले लिया। सलीम खान ने अर्पिता को उस समय अडॉप्ट किया था जब उनकी मां की मुंबई की सड़क पर मौत हो गई थी। अर्पिता अपनी मां के मृत शरीर के पास बैठे रो रही थीं। तभी सलीम और हेलन की नजर अर्पिता पर गई और उसी वक्त दोनों ने अर्पिता को अडॉप्ट कर लिया। इसके बाद अर्पिता खान परिवार में किसी राजकुमारी की तरह रही हैं।

अर्पिता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है। इसके बाद उन्होंने फैशन कोर्स करने के लिए लंदन स्कूल ऑफ फैशन में दाखिला ले लिया। वापस आकर उन्होंने यहीं पर एक इंटीरियर डिजायनर फर्म में नौकरी की। खान परिवार में रहकर भी अर्पिता बिल्कुल सादगी में रहीं। लाइमलाइट से दूर अर्पिता एक सिम्पल लाइफ जीती हैं। 2014 में अर्पिता ने अपने से एक साल छोटे आयुष शर्मा से शादी कर ली थी। आयुष हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से तालुक रखते हैं।

Published on:
20 Nov 2019 05:11 pm
Also Read
View All