बॉलीवुड

सलमान से मिलने के लिए 9वीं कक्षा की छात्रा भागी घर से, दीवार फांद घुसी ‘भाईजान’ के घर में

हाल में सलमान की एक फैन बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की 6 फीट ऊंची दीवार फांद कर उनसे मिलने पहुंच गई।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2018, 1:15 PM IST
salman khan
Salman Khan

बॅालीवुड इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान भारत के चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। अक्सर 'भाईजान' के फैंस उनको खास तोहफे देते रहते हैं। लेकिन एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन आप दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे। हाल में सलमान की एक फैन बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की 6 फीट ऊंची दीवार फांद कर उनसे मिलने पहुंच गई। 15 साल की यह नाबालिग लड़की भोपाल के समीप बैरसिया की रहने वाली है। वह सलमान की ऐसी दीवानी है कि उसने घर पर बिना बताए ऐसा कदम उठाया। 9वीं कक्षा की यह छात्रा घर से भाग कर मुंबई आई थी।

वह मुंबई में आते ही सलमान खान के घर जा पहुंची जहां वह 6 फीट ऊंची दीवार लांघ गई। हालांकि बाद में सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया। वजह पूछने पर लड़की ने बताया कि उसे सलमान से मिलना है। उसे बांद्रा पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने लड़की को अगले ही दिन बाल सुधार गृह में भेज दिया। छात्रा के मोबाइल फोन से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

सलमान खान के हिरण शिकार मामले की कल सुनवाई

इन दिनों सलमान खान एक बार फिर हिरण शिकार मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान के 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट कल आखिरी फैसला सुनाएगा। दंबग खान के साथ ही इस मामले के अन्य आरोपी अभिनेत्री तब्‍बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम और अभिनेता सैफ अली खान पहले ही जोधुपर पहुंच चुके हैं। कल इस बात का फैसला हो जाएगा की सलमान खान को इस मामले में सजा मिलेगी या राहत। गौरतलब है कि इस केस की आखि‍री बहस में सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री ने आरोपियों पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मामला
1998 में जोधपुर में फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर 2 काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। यह मामला लूणी थाना इलाके के कांकाणी गांव का है। सलमान के साथ फिल्म से जुड़े और कलाकार भी इस मामले में आरोपी हैं। इस मामले में सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके बाद तलाशी में सलमान खान के कमरे से रिवॉल्वर और राइफल बरामद किए गए थे।

Updated on:
5 Apr 2018, 1:15 PM IST
Published on: