बॉलीवुड

ऐश्वर्या को सौतन मानती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, सलमान के प्यार में थी ऐसी पागल की छोड़ा था देश!!

किसी को नहीं पता की इस वक्त सलमान की जिंदगी में कोई और लड़की थी जो सात समुंदर पार सिर्फ सलमान से शादी करने के लिए आई थी।
3 min read
• •
Updated: 15 Feb 2018, 2:26 PM IST
somi ali and salman khan and aishwarya rai
somi ali and salman khan and aishwarya rai

बॅालीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान के प्यार के किस्से आज भी मशहूर हैं। सलमान ने ऐसे तो कई अदाकाराओं को अपने प्यार के जंजाल में फंसाया हैं। पर इस एक्ट्रेस के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। जी हां लोग ये तो जानते हैं की फिल्म हम दिल दे चुके सनम फिल्म के दौरान सलमान और ऐश्वर्या के बीच प्यार के बीच प्यार हो गया था लेकिन ये किसी को नहीं पता की इस वक्त सलमान की जिंदगी में कोई और लड़की थी जो सात समुंदर पार सिर्फ सलमान से शादी करने के लिए आई थी।

बता दें कई साल पहले सलमान के प्यार में पाकिस्तान की सोमी अली पागल हो गई थी। सोमी अली और सलमान खान के बीच करीब पूरे 8 साल का रिश्ता चला था । हाल में सोमी ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने और सलमान के रिश्ते का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने उनके और बॉलीवुड के दबंग खान के रिश्ते को टूटने का कारण ऐश्वर्या राय को बताया। सोमी अली ने मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए बताया कि, ' सलमान मेरे सबसे पहले ब्वॉयफ्रेंड थे। उस समय सलमान पर मुझे काफी गहरा क्रश था। इतना क्रश कि मैंने उनके लिए फ्लोरिडा भी छोड़ दिया था।'


सोमी ने बताया कि, 'उस क्रश के कारण ही मैं फ्लोरिडा छोड़कर भारत फिल्मों के लिए आ गई। वो भी सिर्फ इसलिए ताकि मैं सलमान से मिल सकूं और उनसे शादी कर सकूं। सोमी ने आगे बताया कि अगर मैं सलमान पर आंख बंद कर के भरोसा करती थी। मैं बहुत किस्मतवाली थी जो सलमान मेरी जिंदगी में आए। इसी बीच सलमान ने ऐश्वर्या राय के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' साइन की। सलमान ऐश्वर्या के प्रति आकर्षित हो गए और ऐश्वर्या सलमान के प्रति।'


अचानक ऐश्वर्या के बीच में आने से सलमान और सोमी का रिश्ता टूट गया। सलमान और उनके रिश्ते के टूटने को लेकर जब सवाल पूछा गया तो सोमी ने कहा कि ऐश्वर्या राय उनके ब्रेकअप की असली वजह हैं। वे कहती हैं कि सलमान और ऐश्वर्या ने वही किया जो उस समय पर दोनों को सही लगा और मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है।

अपने पुराने दिन याद करते हुए सोमी ने बताया कि फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान को देख वो उनकी इतनी दीवानी हो गई कि इंडिया आ गई ।15 साल की सोमी का सिर्फ एक ही मकसद था और वो था सलमान खान से शादी करना। 1991में सलमान के करीब आने के लिए सोमी ने सबसे पहले अपना फोटो शूट करवाया। वो बॉलीवु़ड फिल्में पाने की कोशिश कर ही रही थी । इसी दौरान सलमान को भी जब सोमी की इस दीवानगी के बारे में पता चला तो वे उन्हें अपना दिल दे बैठे। पर उन दिनों सलमान संगीता बिजलानी के साथ रिलेशनशिप में थे। सोमी के आने से दोनों के बीच दरार आ गई और देखते ही देखते रिश्ता टूट गया।

सोमी अली और सलमान का अफेयर शादी तक पहुंच गया था। लेकिन सोमी के पापा को ये रिश्ता पसंद नहीं था। तब तक सलमान खान पर बैड ब्यॉय का ठप्पा लग चुका था। लेकिन इसके बावजूद सोमी सलमान से शादी करना चाहती थी। पर अंत में सलमान की जिंदगी में ऐश की एन्ट्री हुई और सब खत्म हो गया।

Updated on:
15 Feb 2018, 2:26 PM IST
Published on: