बॉलीवुड

दर-दर भटकने को मजबूर हैं सलमान खान के ‘चाचा’, सालों तक की थी ‘भाईजान’ की परवरिश

हाल में Salman Khan मध्य प्रदेश के ब्रांड अंबेसडर बनाए गए हैं।
2 min read
Apr 14, 2019
salman-khan-akhtar-chacha-is-living-his-life-in-poverty
salman-khan-akhtar-chacha-is-living-his-life-in-poverty

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का बचपन मुंबई में नहीं बल्कि इंदौर में बीता था। हाल में वह मध्य प्रदेश के ब्रांड अंबेसडर भी बनाए गए हैं। बचपन के दिनों में सलमान खान की परवरिश में एक और शख्स का हाथ है जिसका नाम है अख्तर मियां। बताया जा रहा है कि सलमान इन्हें 'अख्तर चाचा' कहकर बुलाया करते थे। कभी सलमान के बेहद करीबी रहा ये शख्स आज गरीबी में जिंदगी जी रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अख्तर मियां सलमान के साथ उनकी फिल्म 'मैंने प्यार किया' तक थे। इसके बाद उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं रहा करती थी इस वजह से वह भोपाल वापस लौट गए थे। तब से वह कभी वापस मुड़ कर मुंबई नहीं गए। आज वह अपने गुजारा चलाने के लिए भोपाल में गुड़ बेचा करते हैं साथ ही कुछ और छोटे मोटे काम कर लिया करते हैं। बताया जाता है कि सलमान को इस बात का पता भी नहीं है।

हाल में अख्तर मियां ने एक अखबार को बताया कि वह मध्यप्रदेश के रायसेन के पास हमीद खां खंडेरे के घर रहा करते थे। हमीद खां सलमान के पित सलीम खान के बहनोई थे। जब हमीद खां इंदौर शिफ्ट हो गए तो वह सलीम खान के बुलाने पर मुंबई चले गए थे। अख्तर मियां की सलमान से मुलाकात करने की दिली ख्वाहिश है। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान उनके हाथों के बने आलू के पराठे बड़े चाव से खाते थे।

Updated on:
14 Apr 2019 12:19 pm
Published on:
14 Apr 2019 12:19 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा