बॉलीवुड

Abhinav Kashyap ने सलमान खान पर फिर साधा निशाना, कहा- Being Human में होती है मनी लॉन्ड्रिंग

अभिनव सिंह कश्यप ने आरोप लगाया है कि सलमान खान (Salman Khan Being Human) की चैरिटी करने वाली संस्था केवल चैरिटी का दिखावा करती है, असल में यह संस्था मनी लॉन्ड्रिंग का अड्डा है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2020, 3:15 PM IST
abhinav singh kashyap
Salman Khan Being Human

नई दिल्ली: डायरेक्टर अभिनव सिंह कश्यप (Abhinav Singh Kashyap) ने एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) और उनके परिवार पर निशाना साधा है। पहले अभिनव ने सुशांत की आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) के बाद आरोप लगाया था कि सलमान खान और उनकी फैमिली बॉलिवुड में खेमेबाजी करती है और लोगों को काम नहीं करने देती। अब अभिनव कश्यप ने सलमान खान की चैरिटी करने वाली संस्था बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन (Being Human Foundation) को लेकर कई आरोप लगाए हैं।

अभिनव सिंह कश्यप ने अपने फेसबुक पोस्ट (Abhinav Kashyap Facebook Post) में आरोप लगाया है कि सलमान खान की चैरिटी करने वाली संस्था केवल चैरिटी का दिखावा करती है, असल में यह संस्था मनी लॉन्ड्रिंग का अड्डा है। अभिनव कश्यप ने अपनी पोस्ट में लिखा, "जनाब सलीम खान का सबसे बड़ा idea है being human."

"Being human की charity महज एक दिखावा है... दबंग की शूटिंग के दौरान मेरी आंख के सामने 5 साइकिल बंटती थी... अगले दिन अखबारों में छपता था दानवीर सलमान खान ने 500 साइकिलें गरीबों में बांटी.. सारी कोशिश सलमान खान की गुंडे, मवाली वाली छवि सुधारने की थी ताकि इनके तमाम criminal court cases में मीडिया और जज इनपर थोड़ी रियायत बरतें... Being human आज 500 रुपये की जीन्स 5000 में बेचता है.. और पता नहीं किन किन तरीकों से charity के नाम पर money laundering चल रही है.... सीधी सादी जनता की आंखों में धूल झोंककर उनसे नोट बटोर रहे हैं ये धूर्त लोग.... इनकी मंशा किसी को कुछ देने की नहीं, सिर्फ लेने की है।"

"सरकार को चाहिए कि being human की भी गहरी जांच हो.....मैं सरकार का पूरा सहयोग करुंगा।" आपको बता दें कि इससे पहले अभिनव कश्यप ने सुशांत की मौत के बाद यशराज फिल्म्स (Yashraj Films) और सलमान खान (Salman Khan) के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ये दावा किया था कि सलमान खान और उनके परिवार ने अभिनव के फिल्मी करियर को बर्बाद करने की काफी कोशिश की।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई