
बॉलीवुड के दबंग Salman Khan इन दिनों अपनी आने 'भारत' को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'स्लो मोशन' रिलीज हुआ है। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दिशा पटानी भी अहम किरदारों में नजर आएंगी वहीं सलमान 'भारत' के प्रमोशन में भी बिजी हैं। हाल ही में एक्टर ने प्रमोशन के दौरान ही दिन-ब-दिन वेब सीरीज के बढ़ते क्रेज को लेकर अपनी राय रखी।
मीडिया से बातचीत में सलमान खान ने वेब सीरीज को लेकर बात चौंकाने वाली बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता कि डिजिटल प्लेटफॉर्म प्लेटफॉर्म काफी अच्छा है, लेकिन जो कुछ इस पर दिखाया जाता है, वह मुझे पसंद नहीं है। फिल्म में अगर तीन या चार एक्स्ट्रा पंच होते हैं तो इसे सेंसर कर A सर्टिफिकेट दे दिया जाता है। अगर हम कुछ सीन्स काट देते हैं तो U/A सर्टिफिकेट मिल जाता है, लेकिन वेब में कुछ भी और सबकुछ दिखा देते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कोई सेंसरशिप नहीं होती है।' इसलिए यहां पर ही इस तरह की एक ऐसी ही चेकिंग बॉडी होनी चाहिए।
सलमाने ने आगे कहा, 'मेरी परेशानी ये है कि छोटे-छोटे बच्चे भी यह सब देख रहे हैं, क्योंकि आजकल फोन तो सबके पास आसानी से होता है इसलिए ये मेरे लिहाज से सही नहीं है।'