Salman Khan Birthday Celebration: सलमान खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके बर्थडे पार्टी की फोटोज सामने आई हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।
Salman Khan Birthday Party: सुपरस्टार सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। आज भाईजान अपना बर्थडे मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर उनकी बहन अर्पिता ने हमेशा की तरह एक रात पहले भाई सलमान खान के लिए पार्टी रखी। इस पार्टी में सलमान खान भी पहुंचे तो हर कोई खुशी से झूम उठा। वह पार्टी में शानदार लुक में नजर आए। फैंस के सामने जैसे ही ये फोटोज आई हर कोई भाईजान के लुक पर कमेंट करने लगा। इस पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे, लेकिन सोशल मीडिया पर तहलका तब मचा, जब पार्टी में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रही संगीता बिजलानी भी पहुंची और उनके पीछे-पीछे सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर पार्टी में नजर आईं।
सलमान खान के इन करीबियों के अलावा पार्टी में उनका पूरा परिवार शामिल हुआ। अरबान खान पत्नी शूरा के साथ पहुंचे। सोहेल खान भी अपने बेटे निर्वाण के साथ पार्टी का हिस्सा बने। साथ ही बर्थडे पार्टी में बॉबी देओल, रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी आए। फैंस अब संगती बिजलानी और यूलिया को लेकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस एक तरफ सलमान खान को सपोर्ट कर रहे हैं तो कई लोग मजाक बना रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "सलमान खान आपको हैप्पी बर्थडे, वैसे आपका बर्थडे तो अब हैप्पी हुआ होगा, जब पुराना और नया प्यार देखा होगा।" दूसरे ने लिखा,"भाईजान जन्मदिन मुबारक हो।" तीसरे ने लिखा, "यूलिया और संगीता एक पार्टी में वो भी सलमान खान की बर्थडे पार्टी वाह!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "जो भी हो 59 साल के होने के बाद आपके चेहरे पर नूर भरपूर है।"