सलमान खान (Salman Khan) पर ये शख्स उठा सकता है हाथ सलमान मां-बाप के बाद इस शख्स से करते हैं बेहद प्यार सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में दूसरी बार मामा बने हैं
नई दिल्ली | बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में अपने जन्मदिन पर दूसरी बार मामा बने हैं। सोशल मीडिया पर सलमान खान को फैंस और सेलिब्रिटीज़ अलग-अलग तरह से विश कर रहे हैं। सलमान सभी के चहेते हैं इसमें कोई शक नहीं है। सलमान खान को बच्चों से बेहद प्यार है तो चलिए आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य बताते हैं। सलमान खान अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं वो चाहे तो दबंग खान पर हाथ भी उठा दें लेकिन सलमान उफ्फ तक नहीं करेंगे। लेकिन एक और शख्स हैं जो सुल्तान की ज़िंदगी में बहुत अहमियत रखते हैं।
सलमान खान (Salman Khan) के दिल पर कोई है जो राज करता है। वो हैं उनकी बहन अर्पिता के बेटे आहिल खान शर्मा। आहिल के पैदा होने के बाद सलमान की लाइफ में मानों ढेर सारी खुशियों की एंट्री हुई। यही वो शख्स हैं जो सलमान पर हाथ भी उठा दें तो सुल्तान कुछ नहीं कहते बल्कि बड़े प्यार से उन्हें गले लगाते हैं। आहिल के जन्म के बाद ही सलमान अस्पताल पहुंचे थे और उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल भी हुई थीं। अक्सर आहिल के साथ सलमान खान मस्ती करते हुए नज़र आते हैं। अपने बिज़ी शेड्यूल से टाइम निकालकर दबंग खान आहिल से मिलने पहुंचते हैं।
Salman Khan B’day Special: सलमान खान और संगीता बिजलानी की वो लव स्टोरी, जब छप गए थे शादी के कार्ड लेकिन...
आहिल की एक फोटो थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस फोटो में आहिल सलमान (Salman Khan) का लकी ब्रेशलेट चबाते हुए नज़र आए थे। सलमान कई बार आहिल की गोद में लेटे हुए नज़र आते हैं। वैसे भी सलमान खान को बच्चे बेहद पसंद हैं। आहिल की सलमान के साथ एक तस्वीर और वीडियो भी सामने आया था जिसने बहुत सुर्खियां बंटोरी थीं। इस वीडियो में दोनों की मुक्केबाजी सामने आई थी। ये वीडियो फिल्म सुल्तान के वक्त थी जब सलमान बड़े प्यार से उनके साथ मुक्केबाज़ी करते हुए नज़र आए थे।