बॉलीवुड

कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेहोश हुई सलमान की बहन अलवीरा, ये देख सकपकाई अर्पिता!

सलमान खान की जमानत याचिका को लेकर सुनवाई के दौरान अलवीरा हुईं बेहोश।

2 min read
Apr 07, 2018
salman khan sisters

शनिवार को काला हिरण शिकार मामले पर सलमान खान की जमानत याचिका को लेकर सुनवाई के दौरान अलवीरा बेहोश हो गईं थी। सलमान की बहन अलवीरा उनके काफी करीब हैं ,ऐसे में केस को अपने भाई के खिलाफ जाते देख वह काफी घबरा गईं थी।

जब सलमान जेल में कैद थे तब उनकी बहनें लगातार उनका हाल पूछने सैंट्रल जेल के चक्कर लगाती रहीं। सुनवाई से पहले अलवीरा मंदिर भी गईं थी। गुरुवार को जब सलमान के खिलाफ 5 साल की सजा का फैसला सुनाया गया तो दोनों बहने कोर्ट में रोने लगीं थी। साथ ही बॉलीवुड जगत भी इस खबर से सदमें में आ गया था।

शुक्रवार का दिन कुछ ऐसा बीता

शुक्रवार को सलमान सुबह 7 बजे उठ गए थे। इसके बाद 7.30 बजे उन्होंने चाय पी और दलिया खाया। 9 बजे करीब उन्होंने अखबार पढ़ा। इसके बाद 10 बजे करीब वह नहा-धोकर तैयार हुए। 10.50 बजे पर उनकी बहन अलवीरा उनसे मिलने आईं वहीं 11.48 बजे एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने उनसे मुलाकात की। इसके बाद लगभग 12.30 बजे करीब उन्होंने दिन का खाना खाया। दोपहर 1 बजे वह बैरक में टहलते रहे और 2 बजे सो गए। इसके बाद 4 बजे उठकर उन्होंने चाय पी। और 4.45 बजे एक्सरसाइज की। लगभग2 घंटे बाद उन्होंने हाथ-मुंह धोकर आराम किया। इसके बाद शाम 7 बजे सलमान ने खाना खाया।

मामला
1998 में जोधपुर में फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर 2 काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। यह मामला लूणी थाना इलाके के कांकाणी गांव का है। सलमान के साथ फिल्म से जुड़े और कलाकार भी इस मामले में आरोपी थे लेकिन कोर्ट ने उनको बरी कर दिया। सरकारी वकील भवानी सिंह भाटी से बातचीत के दौरान बताया कि उस रात सभी कलाकार जिप्सी कार में थे, सलमान खान वाहन चला रहे थे। हिरणों का झुंड देखने पर उन्होंने गोली चलाई और उनमें से दो हिरण मार दिए थे। जब लोगों ने उन्हें देखा और उनका पीछा किया तो ये कलाकर मृत हिरणों को मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। उन्होंने कहा कि उन लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इस मामले में सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके बाद तलाशी में सलमान खान के कमरे से रिवॉल्वर और राइफल बरामद किए गए थे।

ये भी पढ़ें

जरूरतमंद के लिए किसी हीरो से कम नहीं यह रक्तदाता
Updated on:
07 Apr 2018 05:47 pm
Published on:
07 Apr 2018 02:08 pm
Also Read
View All