
नई दिल्ली: Dabangg 3 Box Office Collection Day 5: सलमान खान (Salman Khan), सोनाक्षी सिन्हा और साईं मंजरेकर (Sai Manjrekar) की फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। इन 5 दिनों में फिल्म ने 98 करोड़ की कमाई कर ली है। दबंग 3 को क्रिटिक्स और पब्लिक का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म अपने पहले दिन लगभग 40 करोड़ कमाने की उम्मीद थी। लेकिन नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट की वजह से सलमान को भारी नुकसान झेलना पड़ा। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है। वहीं दूसरे दिन सलमान खान (Salman Khan) की 'दबंग 3 (Dabangg 3)' ने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया ।
दबंग 3 के तीसरे दिन की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला है। तीसरे दिन यानि रविवार को दबंग 3 ने 31.90 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये और पांचवे दिन लगभग 10 करोड़ का बिजनेस किया है।इस हिसाब से सलमान खान (Salman Khan), किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'दबंग 3' ने पांच दिनों में 98 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 98 करोड़ के बजट में तैयार हुई सलमान खान (Salman Khan) बहुत जल्द अपनी कमाई निकाल लेगी। फिल्म अपने 6वें दिन 100 करोड़ कल्ब में शामिल हो जाएगी। बता दें 'दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान के अलावा सई मांजरेकर, किच्चा सुदीप, अरबाज खान और सोनाक्षी सिंहा लीड रोल में हैं।