सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकीं सोमी अली ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी 16 साल की उम्र में सलमान से शादी करने चली आईं थीं इंडिया ब्रेकअप के बाद भारत छोड़ चली गई थीं दो साल पहले सलमान खान की मां से हुई थी मुलाकात
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की गर्लफ्रेंड रह चुकी सोमी अली (Somy Ali) सालों बाद सामने आईं हैं। एक वक्त था जब सोमी मात्र 16 साल की उम्र में सलमान खान से शादी करने के लिए इंडिया चली आईं थीं। सोमी ने सलमान को कुछ समय तक डेट भी किया लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया और वो वापस अमेरिका चली गईं। सोमी ने बताया कि वो सलमान से शादी करना चाहती थीं और 5 बच्चों का सपना देख रही थीं।
सलमान खान के प्यार में दीवानी थीं सोमी अली
सोमी अली ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत करते हुए सलमान खान और अपने पुराने दिनों के बारे में खुलासा किया। सोमी ने बताया कि वो इंडिया सिर्फ सलमान के लिए ही आईं थी। उन्होंने कभी नहीं चाहा था कि वो एक्ट्रेस बने लेकिन मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने अपना एक पोर्टफोलियो शूट कराया था। सोमी अपनी तस्वीरें लेकर प्रोडक्शन हाउस पहुंची जहां उनके दिल की तमन्ना इत्तेफाक से पूरी हो गई। सलमान ने सोमी को देखते ही उनकी मदद की थी और उन्हें फिल्म बुलंद में कास्ट किया गया था। ये फिल्म नहीं रिलीज हुई लेकिन उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। इसी दौरान सलमान और सोमी एक दूसरे के करीब आए और दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हो गए।
ब्रेकअप के बाद छोड़ दिया था इंडिया
सोमी ने बताया कि मैंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया लेकिन मैं फिल्मों में काम करने नहीं आई थी। मैं सलमान खान से शादी करने के लिए गई थी हालांकि हमारे ब्रेकअप के बाद मैं इंडिया से चली गई। उसके बाद मैंने अपनी पढ़ाई पूरी की और ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म से मास्टर्स किया। सलमान के बारे में बात करते हुए सोमी ने कहा कि मेरी कई सालों से उनसे बात नहीं हुई है। सलमान से मैंने सीखा कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। जिंदगी में ऐसे मोड़ आते हैं जब हम आगे बढ़ जाते हैं। मैं उनकी रिस्पेक्ट भी करती हूं। दो साल पहले मैं उनकी मां से अमेरिका में मिली थी।