बॉलीवुड

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर यूपी में छिपा था शेरा, फिल्मों में रोल न मिलने से था नाराज

मुंबई क्राइम ब्रांच के तीन पुलिस अधिकारी अचानक करेली, प्रयागराज पहुंचे और सर्विलांस के आधार पर मिली कई लोकेशन पर छापेमारी शुरू कर दी।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 5:56 PM IST
salman khan
salman khan

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लाखों चाहने वाले होते हैं। अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए ये किसी भी हद तक जाने को लिए तैयार रहते हैं। हालांकि सेलिब्रेटीज के लिए हर फैंस से मिलना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में कई बार फैंस नाराज भी हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ सुपरस्टार सलमान खान के साथ हुआ। दरअसल कुछ दिनों पहले सलमान खान को उनके ही एक चाहने वाले शक्स शेरा ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसे हाल ही में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खबरों के मुताबिक यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इस व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। सलमान के पीए के मुताबिक, 'सलमान खान को इस शख्‍स ने काम न देने पर फोन पर ही खत्‍म करने की धमकी दी थी। इसके बाद इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज कराई गई। अब इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शख्स को पूछताछ के बाद अपने हिरासत में ले लिया है।'

मामला
इस बारे में करेली,प्रयागराज के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मीडिया को बताया कि आरोपी के खिलाफ बांद्रा पुलिस थाने में अभिनेता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मुंबई से आई पुलिस टीम का कहना था कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कहीं से सलमान खान का पर्सनल नंबर हासिल कर लिया था। उस नंबर पर फोन करके इन लोगों ने अभिनेता के साथ गाली-गालौच करने के साथ ही उसे जान से मार डालने की धमकी दी थी। उसके बाद शेरा समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही थी। उनके प्रयागराज में होने की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच ने यहां छापेमारी कर उसको गिरफ्तार कर लिया।

ऐसी हुई धमकी देने वाले की धरपकड़
मुंबई क्राइम ब्रांच के तीन पुलिस अधिकारी अचानक करेली, प्रयागराज पहुंचे और सर्विलांस के आधार पर मिली कई लोकेशन पर छापेमारी शुरू कर दी। करीब पौन घंटे तक छापेमारी के बाद उन्होंने शेरा नाम के युवक को धर-दबोचा। उसे पकड़ने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी उसे लेकर सीधे मुंबई रवाना हो गए।

शूटिंग में बिजी सलमान
बता दें, सलमान खान इन दिनों बिग बॉस के साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन दिनों वह लुधियाना में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू और दिशा पटानी मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन