बॉलीवुड

पहला प्यार: Salman Khan को कियारा आडवाणी की मौसी से थी बेइंतहा मोहब्बत, लेकिन फिर आई संगीता बिजलानी..

फिल्मों में आने से पहले कियारा की मौसी से प्यार करते थे सलमान कॉलेज के गेट के बाहर घंटों-घंटों किया करते थे उनका इंतजार

2 min read
salman_khan_first_love_1.jpg
Salman Khan First Love

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर, 1965 को हुआ था। वह लगभग 27 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम करते आ रहे हैं। सलमान खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया था। इस दौरान एक्टर ने कई हीरोइनों को डेट भी किया है। जिसमें विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय से लेकर बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान को सबसे पहले किससे प्यार हुआ था?

जसीम खान की लिखी हुई सलमान की बायोग्राफी 'बीइंग सलमान' में उनकी पहली गर्लफ्रेंड का जिक्र किया गया है। सलमान का पहला प्यार थीं शाहीन जाफरी। वह सुपरस्टार अशोक कुमार की नातिन हैं। इसके साथ ही शाहीन एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मौसी भी हैं। सलमान और शाहीन का प्यार उस वक्त परवान चढ़ा था जब सलमान ने फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा था। उस वक्त सलमान मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे। उनकी उम्र महज 19 साल की थी। इसी कॉलेज में शाहीन भी पढ़ती थीं। सलमान उनसे इस कदर प्यार करते थे कि घंटों-घंटों उनका कॉलेज के गेट पर इंतजार करते थे।

सलमान ने शाहीन को अपने घरवालों से भी मिलवाया था। दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। माना जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन इस बीच एंट्री हुई संगीता बिजलानी की। सलमान और शाहीन मुंबई के एक हेल्थ क्लब में जाते थे जहां संगीता भी आती थीं। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बादशाहीन की ‘कैथे पैसिफिक एयरलाइंस’ में नौकरी लग गई थी, जिसके कारण वह सलमान से दूर चली गईं। वहीं, सलमान और संगीता का प्यार परवान चढ़ रहा था। दोनों ने शादी करने का भी फैसला ले लिया। दोनों की शादी के कार्ड तक छप चुके थे। लेकिन फिर संगीता ने इस शादी से इंकार कर दिया।

कहा जाता है कि संगीता ने सलमान को किसी और के साथ नजदीकियां बढ़ाते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद उन्होंने सलमान से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए। हालांकि अब दोनों फिर से एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं। दोनों को अक्सर पार्टीज़ में साथ में स्पॉट किया जाता है।

Published on:
27 Dec 2020 11:09 am