बॉलीवुड

सलमान खान के कारण फिल्म जगत में छाया था हिमेश का सुरुर, आज भी दर्ज है सिंगर के नाम ये दिलचस्प रिकार्ड

हिमेश का जन्म 23 जुलाई 1973 में हुआ था। आज हिमेश अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

2 min read
Jul 23, 2018
himesh reshammiya birthday special

सलमान खान का नाम बॉलीवुड में कई एक्टर और एक्ट्रेस का कॅरियर बनाने के लिए आता है। ना सिर्फ एक्टर बल्कि सलमान खान ने कई दूसरे कलाकारों को भी मौका दिया है जिसमें सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर हिमेश रेशमिया भी शामिल हैं।हिमेश का जन्म 23 जुलाई 1973 में हुआ था। आज हिमेश अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

सलमान ने बनाया कॅरियर
बताया जाता है कि सलमान ने हिमेश का कॅरियर बनाने में काफी मदद की थी। हिमेश ने 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के साथ संगीतकार के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद हिमेश ने 'तेरे नाम', 'बॉडीगॉर्ड' और 'प्रेम रतन धन पाओ' जैसी सलमान की फिल्मों में भी संगीत दिया।

सबसे हिट एल्बम हिमेश के नाम
बता दें, हिमेश का पहला एल्बम 'आप का सुरूर' आज भी सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। हिमेश ने अब तक अपने कॅरियर में तकरबीन 700 गाने गा चुके हैं। वहीं करीब 120 गानों को कम्पोज किया है।

#himeshreshammiya #salmankhan

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

हाल ही में रचाई शादी
हाल ही में हिमेश अपनी शादी के कारण काफी चर्चा में रहे थे। बता दे कि हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर सबके चौंका दिया। दोनों ही करीब 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।फेमस सिंगर ने अपनी पहली पत्नी से अपना 22 साल पुराना रिश्ता तोड़ते हुए दूसरी शादी की है।

Published on:
23 Jul 2018 03:39 pm
Also Read
View All