बॉलीवुड

सलमान के बर्थडे पर गूंजने वाली हैं किलकारियां, नन्हें मेहमान के आने की अर्प‍िता ने कर ली पूरी तैयारियां

सलमान खान का 54वां बर्थडे दूसरा उनकी बहन अर्पिता बेबी को जन्म देने वाली हैं अर्पिता ने सलमान खान को दे रही हैं स्पेशल गिफ्ट
2 min read
salman_arpita1.jpg

नई दिल्ली। 27 दिसंबर का यह दिन खान परिवार के लिए बेहद स्पेशल होने जा रहा है। क्योकि इस घऱ में अब जल्द ही डबल सेलिब्रेशन होने वाला है। एक तो सलमान खान का 54वां जन्मदिन मना रहे है तो दूसरा उनकी बहन अर्पिता बेबी को जन्म देने वाली हैं। अर्पिता ने सलमान खान के बर्थडे को खास बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, बहन अर्पिता बेबी को जन्म देने के लिए आज हॉस्पिटल में एडमिट होने जा रही है। और वो बेबी को जन्म को सी-सेक्शन के जरिए सुबह 9 बजे से 1 बजे के बीच में देंगी। अर्पिता की ख्वाहिश रही है कि वो अपने चेहेते भाई सलमान खान उनके जन्मदिन पर स्पेशल गिफ्ट दे। जो हमेशा के लिये यादगार बना रहे।

बता दें कि ये अर्पिता का सेकेंड बेबी है। इससे पहले उन्हें एक बेटा है। बेटे का नाम है आहिल शर्मा है।

क्या है सलमान का बर्थडे प्लान?

सलमान खान के जन्मदिन की तारीख जैसे जैसे पास आने लगी लोगों में जोश उतना ही बढ़ने लगा। लेकिन सलमान खान ने एक इंटरव्यू में अपने बर्थडे प्लान रिवील करते हुए कहा था- मेरे बर्थडे के लिए कोई प्लान नहीं है। मेरी बहन अर्पिता प्रग्नेंट है। तो मैं अपना पूरा टाइम उसी के साथ स्पेंड करूंगा।

वर्क फ्रंट पर, सलमान की फिल्म दबंग 3 पर्दे पर लगी हुई है। यह फिल्म20 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म में सलमान एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर और अरबाज खान हैं बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।

Published on:
27 Dec 2019 11:23 am