
Salman Khan-Katrina Kaif Body Shaming: 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बिना नाम लिए एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने कड़े लहजे में ट्रोलर्स को चेतावनी दी थी कि दूसरों को ट्रोल करने से पहले खुद के परिवार को भी देख लें। अब इस पर जहां एक तरफ इंडस्ट्री की तरफ से कई सेलेब्स का सपोर्ट देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है। इस दौरान उन्होंने सलमान खान पर भी जमकर निशाना साधा है। केआरके ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
केआरके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'अगर कुछ बेवकूफ ट्रोलर्स कैटरीना कैफ को ट्रोल कर रहे हैं, तो वह इतनी बड़ी स्टार हैं और इतनी समझदार भी हैं कि खुद अपना बचाव कर सकती हैं। उनके पति विक्की कौशल के पास भी अपनी पत्नी के लिए खड़े होने के लिए पर्याप्त स्टारडम और प्रभाव है। कैटरीना और विक्की को कैटरीना की छवि और करियर की रक्षा के लिए किसी और की जरूरत नहीं है।
इसलिए अगर कोई और उनकी रक्षा करने के नाम पर ड्रामा कर रहा है, तो हो सकता है कि वह सिर्फ थोड़ी पब्लिसिटी हासिल करने के लिए ऐसा कर रहा हो। अपने डूबते करियर को बचाने के लिए किसी लड़की को बदनाम करना बिल्कुल गलत है!'