अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' कई दशकों के सफर को दिखाने वाली है।
सलमान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग अबु धाबी में चल रही है। इसमें सलमान के लुक को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं क्योंकि इस फिल्म में सलमान 18 साल से लेकर 65 साल तक के अवतार में नजर आने वाले हैं। ऐसे में भारत के सेट से उनकी एक तस्वीर उनके पुराने लुक में सामने आई है। इसे देख वाकई में आपको फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' के 'प्रेम' की याद आ जाएगी।
ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर
सलमान की इस तस्वीर को ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह बहुत कम उम्र के दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर और अतुल अग्निहोत्री के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा तस्वीर के बैकग्राउंड में मशीन, वर्कर और एक विंटेज कार दिखाई दे रही है। ऐसे में सुल्तान का ये लुक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। हाल ही में भारत के सेट से वरुण धवन और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री की भी फोटो सामने आई थी।
ऐसी है फिल्म की कहानी
अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' कई दशकों के सफर को दिखाने वाली है। इस फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस को उत्सुकता इतनी है कि हर कोई इस फिल्म से संबंधित सभी अपडेट जानना चाहता है। 'भारत' फिल्म में सलमान खान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसकी वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी हैं जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाते नजर आएंगे।